मेगास्टार चिरंजीवी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'विश्वंभरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में तृषा कृष्णन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं अब तृषा ने फिल्म के सेट से दिलचस्प तस्वीर साझा की है, जिसे देख प्रशंसक भी उत्साहित हो गए हैं। दरअसल, तृषा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की, जिसमें फिल्म के सेट पर हुई दावत की जानकारी दी गई है।
Vishwambhara: 'विश्वंभरा' के सेट पर चिरंजीवी ने दी शानदार दावत, तृषा ने फिल्म की टीम के साथ साझा की झलकियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'विश्वंभरा' की शूटिंग तेजी से चल रही है और शेड्यूल में कई सितारे शामिल हैं। ऐसे में मेगास्टार चिरंजीवी ने सेट पर एक छोटी सी दावत दी, जिसकी झलक तृषा ने प्रशंसकों के साथ साझा की। तस्वीर साझा करते हुए तृषा ने कैप्शन में लिखा, 'मेगास्टार द्वारा हर दिन बिगाड़ा जा रहा है'। इसके अलावा अभिनेत्री ने अपनी आगामी तेलुगु फिल्म 'विश्वंभरा' के सेट से एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर साझा करके अपने सभी प्रशंसकों को खुश कर दिया। तस्वीर में अभिनेत्री सुपरस्टार चिरंजीवी सहित फिल्म की टीम के साथ एक तस्वीर के लिए पोज देती नजर आ रही हैं।
तृषा और चिरंजीवी के अलावा तस्वीर में ऑस्कर विजेता एमएम कीरवानी, निर्देशक मालीदी वशिष, निर्माता वी वामसी कृष्ण रेड्डी और अन्य लोग साथ नजर आए। चिरंजीवी ने कैजुअल शर्ट के साथ रेगुलर डेनिम पहना हुआ है, जबकि तृषा ने फुल-स्लीव डेनिम शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी हुई है। दोनों ने एक-दूसरे के साथ पोज देते दिखे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'विश्वंभरा' का निर्माण यूवी क्रिएशन्स द्वारा 250 करोड़ रुपये से अधिक के भारी बजट पर किया जा रहा है। डायलॉग साई माधव बुर्रा द्वारा लिखे गए हैं। फिल्म में संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरावानी का है। सिनेमैटोग्राफर छोटा के नायडू और संपादक कोटागिरी वेंकटेश्वर राव और संतोष कमारेड्डी का है।
इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री तृषा और चिरंजीवी 18 साल बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। मल्लीदी वशिष्ठ द्वारा लिखित और निर्देशित 'विश्वंभरा' सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म होगी। फिल्म में तृषा और चिरंजीवी के साथ सुरभि, राम्या पसुपलेटी, ईशा चावला, और अश्रिता वेमुगंती नंदूरी जैसे शानदार कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म संक्रांति से पहले 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।