विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने 31 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार ओपनिंग की। ‘छावा’ में विक्की कौशल के अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है। वैसे तो इस फिल्म के सभी किरदार प्रभावशाली हैं, लेकिन संभाजी महाराज के कवि मित्र की भूमिका में अभिनेता विनीत सिंह ने महफिल लूट ली है। वह अंत तक संभाजी महाराज के साथ कंधे से कंधा मिलाने वाले कवि कलश के दमदार पात्र में नजर आए। विनीत सिंह लगभग 20 वर्षों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि वह आज भी बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। विनीत सिंह ने मेडिकल की पढ़ाई की और डॉक्टर का करियर छोड़कर एक्टिंग का रास्ता अपनाया और बेशक वह एक शानदार अभिनेता भी हैं। आइए जानते हैं फिल्म में उनका किरदार कैसा है? साथ ही हम उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में भी जानेंगे।
2 of 5
विनीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस किरदार में नजर आए ‘मुक्काबाज’ अभिनेता
मुक्काबाज’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में अभिनय का जलवा दिखा चुके अभिनेता विनीत सिंह ‘छावा’ में ‘कवि कलश’ की भूमिका अदा की है। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से इस किरदार को जीवंत कर दिया है। उनका किरदार एक कवि और योद्धा दोनों है। उनका किरदार छत्रपति संभाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र का है, जो अंतिम सांस तक उनके साथ रहता है।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: जिसके दूध का एहसान माना संभाजी राजे ने, पहचानिए किस अभिनेत्री ने निभाया छावा में ये महत्वपूर्ण किरदार
3 of 5
विनीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
वीर रस की कविताओं से फूंकी जान
विनीत सिंह के इस किरदार ने वीर रस की कविताओं से जान फूंक दी है। उन्होंने अपना किरदार इतनी बखूबी निभाया है कि कविताएं पढ़ते हुए वह एक मासूम कवि नजर आते हैं और जब हाथों में तलवार पकड़कर दुश्मनों के बीच होते हैं तो उनके चेहरे पर रौद्रता झलकती है।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Chhaava Movie Review:आज रिलीज हुई है विक्की कौशल की छावा, आपको जाना चाहिए या नहीं यहां पढ़ें रिव्यू
4 of 5
विनीत सिंह
- फोटो : यूट्यूब
पहली बार ऐतिहासिक भूमिका में नजर आए विनीत
यह विनीत सिंह के करियर की पहली ऐतिहासिक फिल्म है, जिसमें वह अदाकारी कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता कि वह पहली बार इस तरह का किरदार कर रहे हैं। वह अपने किरदार में पूरी तरह से उतर गए। ‘मुक्काबाज’, ‘रंगबाज’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘अग्ली’ और ‘बॉम्बे टॉकीज जैसी फिल्मों में उनकी अदाकारी देखने लायक है।
5 of 5
विनीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
दो दशक से इंडस्ट्री में जारी है विनीत सिंह का संघर्ष
विनीत सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगभग 18 से 20 वर्षों से बने हैं। वह जिस तरह का भी किरदार निभाते हैं उसमें ढल जाते हैं। उनके अभिनय में हमेशा एक नयापन देखने को मिलता है। कई भूमिकाओं से उन्होंने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। ऐसा ही अभिनय उन्होंने ‘छावा’ में भी किया है। हाल ही में अभिनेता ने अपने संघर्ष के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि अपने करियर के शुरुआत में वह साल 2007 में आलिया भट्ट से ‘धोखा’ के सेट पर मिले थे। उस वक्त आलिया अपने पिता महेश भट्ट की गोद में बैठी रहती थीं। विनीत ने कहा, “आलिया एक शानदार अभिनेत्री हैं, लेकिन जब आपको समय पर अवसर मिलते हैं, तो आपकी जिंदगी बदल सकती है। मैं तब भी संघर्ष कर रहा था, आज भी संघर्ष कर रहा हूं।” विनीत कुमार सिंह ने सीपीएमटी पास करके मेडिकल कॉलेज में टॉपर रहे। वह एक मेडिकल प्रैक्टिशनर भी रहे हैं।