फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pushpa 2 actress Rashmika Mandanna Fans Credits Ranbir Kapoor Allu Arjun For The Actor She Is Today report

Rashmika Mandanna: रश्मिका की सफलता का श्रेय जाता है दो अभिनेताओं को? प्रशंसकों का चौंकाने वाला रिएक्शन

Thu, 05 Dec 2024 04:25 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 05 Dec 2024 04:25 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत पुष्पा 2: द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई भी कर रही है। वहीं इसी बीच रश्मिका को लेकर सोशल पर रिएक्शन वायरल हो रहा है, जिसमें प्रशंसक रश्मिका की सफलता का श्रेय दो अभिनेताओं को दे रहे हैं।

विज्ञापन
Pushpa 2 actress Rashmika Mandanna Fans Credits Ranbir Kapoor Allu Arjun For The Actor She Is Today report
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

विस्तार

सुकुमार द्वारा निर्देशित, पुष्पा 2 में जबर्दस्त एक्शन और हाई-स्टेक ड्रामा देखने को मिला। प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर इसकी खूब सराहना की है। पुष्पा 2 द रूल की रिलीज के बाद लगातार सोशल मीडिया पर प्रशंसक रश्मिका मंदाना के श्रीवल्ली अवतार की प्रशंसका कर रहे हैं और साथ ही उनके अभिनय को भी पसंद कर रहे हैं। वहीं इसी बीच एक्स पर एक प्रशंसक ने रश्मिका की सफला का श्रेय दो अभिनेताओं को दिया है।
विज्ञापन

 

एक्स पर प्रशंसक का पोस्ट
एक्स पर एक प्रशंसक ने एनिमल में रणबीर कपूर और पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका का एक कोलाज पोस्ट किया, जिसमें प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "रश्मिका नाम की एक लड़की दो अल्फा पुरुषों पर हावी है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पा 2 द रूल
2024 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक पुष्पा 2 द राइज 5 दिसंबर को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, सुनील, जगपति बाबू और फहद फासिल ने मुख्य भूमिका निभाई है। पुष्पा 2 द रूल साल 2021 में आई पुष्पा द राइज का दूसरा भाग है। फिल्म में अल्लू अर्जुन पुष्पा के किरदार को फिर से दोहराते दिखे, तो वहीं रश्मिका मंदाना भी श्रीवल्ली के किरदार में फिर से खूब जचीं। फिल्म में फहद फासिल ने खूंखार पुलिसवाले का किरदार निभाया है, जबकि अधिकतर साउथ फिल्मों में कॉमेडी किरदार निभाने वाले सुनील इस बार कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए। फिल्म में साउथ अभिनेत्री श्रीलीला का एक आइटम नंबर भी है किसिक, जो पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुका है। 
 
विज्ञापन

पुष्पा 2 द रूल की कमाई
शुरुआती बॉक्स ऑफिस अनुमानों से पता चलता है कि फिल्म पहले ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। सैकनिलक के अनुसार, पुष्पा 2 ने सभी भाषाओं में अपने पहले दिन पूरे भारत में 52.73 करोड़ रुपये की कमाई की। दोपहर 1 बजे तक रिपोर्ट किए गए ये आंकड़े दिन चढ़ने के साथ बढ़ने की उम्मीद है।
Priyanka Chopra: प्रियंका ने निक के साथ न्यूयॉर्क में लिया लजीज खाने का स्वाद, विकास खन्ना का किया शुक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed