अनन्या पांडे अभिनीत बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज कॉल मी बे की रिलीज में बस तीन दिन बचे हैं। पहले गाने के रिलीज होने के बाद एल्बम से एक और ट्रैक 'चुराइयां' रिलीज कर दिया गया है। गाने में अनन्या विहान समत के साथ अपने ब्रेकअप पर दुखी नजर आ रही हैं और वीडियो में रियल लाइफ कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के वायरल वेडिंग पोज को भी रिक्रिएट किए गया है।
Call Me Bae: 'कॉल मी बे' का दूसरा गाना 'चुराइयां' रिलीज, विहान समत के साथ ब्रेकअप के बाद टूटीं अनन्या पांडे
शो के बाकी एल्बम की बात करें तो 'वेख सोहनेया' का म्यूजिक वीडियो पहले ही रिलीज हो चुका है। यह एक रोमांटिक नंबर है, जिसमें अनन्या पांडे के किरदार बेला और गुरफतेह पीरजादा के किरदार नील के बीच न्यूजरूम में पनपते रोमांस को दिखाया गया है। कॉल मी बे को इशिता मोइत्रा ने बनाया है और कोलिन डीकुन्हा ने निर्देशित किया है। इस सीरीज को इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने लिखा है। यह धर्माटिक एंटरटेनमेंट का प्रोडक्शन है, जिसके कार्यकारी निर्माता करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा हैं। यह शो 6 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाला है।