फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajith Kumar Survives Horrifying Racing Crash In Spain MARKS THIRD ACCIDENT IN TWO MONTHS

Ajith Kumar: दो महीने में तीसरी बार रेसिंग के दौरान कार दुर्घटना का शिकार हुए अजित कुमार, वीडियो आया सामने

Sun, 23 Feb 2025 02:00 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 23 Feb 2025 02:00 PM IST
सार

Ajith Kumar: तमिल अभिनेता अजित कुमार एक बार फिर रेसिंग के दौरान कार दुर्घटना का शिकार हो गए। हालांकि, वह सुरक्षित हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
 

विज्ञापन
Ajith Kumar Survives Horrifying Racing Crash In Spain MARKS THIRD ACCIDENT IN TWO MONTHS
अजीत कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @ajithkumarracing

विस्तार

तमिल अभिनेता अजित कुमार एक बार फिर स्पेन के वेलेंसिया में एक हाई-स्पीड रेसिंग इवेंट में कार दुर्घटना का शिकार हो गए। ‘पोर्श स्प्रिंट चैलेंज’ के दौरान उनके साथ यह घटना हुई। दो महीनों में यह तीसरी बार हो रहा है, जब वह कार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इससे पहले एक दुर्घटना पुर्तगाल के एस्टोरिल में एक प्रमुख मोटरस्पोर्ट रेसिंग इवेंट से पहले हुई थी, जबकि दूसरी जनवरी में ‘दुबई ऑटोड्रोम’ में एक अभ्यास सत्र के दौरान हुई थी। स्पेन में हुई दुर्घटना का वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन


दुर्घटना का वीडियो आया सामने
अजीत कुमार के मैनेजर सुरेश चंद्रा द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें अजित की कार रेस ट्रैक पर एक अन्य वाहन से टकराने के बाद कई बार पलटती हुई दिखाई देती है। हालांकि, वह सुरक्षित बच गए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajith Kumar Racing Team (@ajithkumarracing)




कैसी है अजीत की हालत
वीडियो शेयर करते हुए  उन्होंने लिखा, "वेलेंसिया स्पेन में जहां रेस हो रही थी, राउंड 5 अजित कुमार के लिए अच्छा रहा। वह 14वें स्थान पर रहें, जिसके बाद सभी ने उनकी सराहना की। राउंड 6 दुर्भाग्यपूर्ण रहा। अन्य कारों के कारण 2 बार दुर्घटनाग्रस्त हुए। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाया गया है कि उनकी कोई गलती नहीं थी।" उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "पहली बार दुर्घटना के बावजूद वह वापस आ गए और अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। जब दूसरी बार फिर दुर्घटना हुई और वह दो बार गिर गए। उनकी दृढ़ता और मजबूत हो गई और वह फिर से बिना किसी चोट के रेस जारी रखने के लिए बाहर आ गए। चिंता और शुभकामनाओं के लिए सभी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। एके ठीक है।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RedAnt Racing (@redant_racing)



अजीत कुमार का वर्क फ्रंट
अजीत कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘विदामुयर्ची’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन मगिज थिरुमेनी ने किया है। यह फिल्म 1997 की अमेरिकी फिल्म ब्रेकडाउन से प्रेरित बताई जा रही है। ‘विदमुयर्ची’ में अर्जुन सरजा, त्रिशा कृष्णन, रिजीना कैसांड्रा, आरव और राम्या सुब्रमण्यम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। उनके आगामी कार्यों की बात करें तो  अभिनेता अब फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed