लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी एतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही कदम दूर है। विक्की कौशल के अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया और इसमें उनका साथ निभाया रश्मिका मंदाना और विनीत सिंह सहित अन्य कलाकारों ने। इसी की बदौलत फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
Box Office Report: 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने से चंद कदम दूर ‘छावा’, जानिए अन्य फिल्मों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 06 Mar 2025 08:19 AM IST
सार
Box Office Report: बुधवार को ‘छावा’ की कमाई में उछाल आया है। सोहम शाह की ‘क्रेजी’ लाखों में कलेक्शन कर रही है। ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ सिनेमाघरों से कभी भी गायब हो सकती है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन