इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुई हैं। रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे और कपिल शर्मा की ज्विगाटो आमने सामने हैं। इस फिल्म में वह फूड डिलीवरी बॉय बने नजर आ रहे हैं, जो आर्थिक तंगी से जूझते हुए किसी तरह अपने परिवार की जिम्मेदारियां उठा रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
2 of 4
ज्विगाटो
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा की ज्विगाटो को मिला जुला रिव्यू मिला था। हालांकि यह फिल्म कहीं न कहीं फैंस को पसंस नहीं आ रही है। यही वजह है कि ज्विगाटो को सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिल रहे हैं। फिल्म ने पहले दिन महज 42 का कलेक्शन किया है। पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ज्विगाटो की कास्ट के लिए ही नहीं दर्शकों और कपिल शर्मा के फैंस के लिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि, दर्शकों के बीच कपिल शर्मा की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा था।
इसे भी पढ़ें- Rohan Rai: दिशा सालियान की मौत के सदमे से उभरे रोहन राय, इस हसीना संग कश्मीर में करेंगे शादी
ज्विगाटो के तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो संडे का दिन होने के बावजूद फिल्म ने महज 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 1.80 करोड़ रुपये हो गई है। छुट्टी का दिन होने के बाद भी ज्विगाटो को कोई खास फायदा मिलता नहीं दिखा है।
4 of 4
ज्विगाटो
- फोटो : social media
इस फिल्म से कपिल शर्मा ने पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। इससे पहले वह फिरंगी में नजर आए थे। हालांकि, उनकी यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने महज 10.27 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं उनकी डेब्यू फिल्म किस किसको प्यार करूं हिट साबित हुई थी। अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कुल 49.38 करोड़ का कारोबार किया था।