फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जीरो' में अनुष्का के बाद नाम लिखे जाने पर भड़कीं कटरीना कैफ, रिलीज से 2 दिन पहले फिर फंसी फिल्म

Wed, 19 Dec 2018 10:28 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 19 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
zero katrina kaif is upset with name in later anushka
zero - फोटो : instagram
चेन्नई एक्सप्रेस से शाहरुख खान की हर फिल्म में उनकी हीरोइन का नाम पहले आता है। इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली उनकी फिल्म जीरो में भी इस परंपरा को निभाया गया है और शाहरुख खान से पहले अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ नाम हैं.. लेकिन...


 
zero katrina kaif is upset with name in later anushka
Zero - फोटो : social media
इस आर्डर में कैटरीना कैफ के साथ थोड़ी नाइंसाफी की बात चर्चा में है। जीरो में पहले अनुष्का शर्मा का नाम है। इसके बाद कैटरीना कैफ का नाम है और सबसे बाद में शाहरुख खान का नाम है। अगर सीनिरयटी के हिसाब से देखा जाए तो कहा जा रहा है कि कैटरीना कैफ का नाम अनुष्का शर्मा से पहले होना चाहिए था।

 
zero katrina kaif is upset with name in later anushka
फिल्म जीरो का गाना
क्योंकि उनका करियर अनुष्का से काफी पहले शुरु हुआ था। जीरो की टीम के एक मेंबर के अनुसार किसी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया और न ही इसे सीनियरटी से जोड़ा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
zero katrina kaif is upset with name in later anushka
फिल्म जीरो का गाना

सिर्फ ये ध्यान रखा गया कि फिल्म की दोनों हीरोइनों का नाम शाहरुख खान से पहले आना है। सूत्रों ने इस बात को भी नकारा है कि फिल्म में कैट्रीना के मुकाबले अनुष्का का रोल ज्यादा बड़ा है। सूत्र बताते हैं कि दोनों का रोल लगभग बराबरी का है और दोनों अपने रोल से खुश रही हैं।

विज्ञापन
zero katrina kaif is upset with name in later anushka
फिल्म जीरो का टीजर - फोटो : अमर उजाला

आखिर में आपको बता दें कि इससे पहले अनुष्का और कटरीना की जोड़ी को साल 2012 में आई फिल्म जब तक है जान में देखा गया था। इस फिल्म में देखा जाए तो कटरीना को रोल बड़ा था। बात करें फिल्म जीरो की तो बता दें कि वह अगले इस शुक्रवार 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed