बॉलीवुड में तीन खान ऐसे हैं जिनके बिना ऐसा लगता है पूरी इंडस्ट्री ही अधूरी है। जी हां, केवल शाहरुख, सलमान और आमिर की फिल्मों से ही बॉलीवुड को कई सौ करोड़ की कमाई होती है। एक ओर जहां ये खान तिकड़ी सुपरहिट है तो वहीं कई खान ऐसे हैं जो सुपरफ्लॉप रहे हैं। इन्हीं में एक हैं जायद खान। एक्टर संजय खान के बेटे जायद खान ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन इंडस्ट्री वो नाम नहीं कमा पाए। उन्होंने 2003 में आई फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'वादा', 'दस', 'शादी नं. वन', 'कैश', 'स्पीड', 'तेज' सहित अन्य फिल्मों में काम किया है जो कि सुपरफ्लॉप रही हैं।
आमिर, शाहरुख, सलमान को छोड़ बॉलीवुड के इन खानों का हुआ बेड़ा गर्क, नहीं दे पाए एक भी हिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Jul 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन