मशहूर टीवी और फिल्म एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का आज सुबह निधन हो गया । डॉ हाथी के बाद एक और कलाकार के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है । खबरों की मानें तो उन्हें किडनी की बीमारी और इसके चलते उन्हें ICU में एडमिट करवाया गया था । जहां उनका निधन हो गया ।
दोस्त ने बताया आखिरी वक्त में कैसी हो गई थी रीता की हालत, पार्थिव शरीर की पहली तस्वीर आई सामने
रीता पिछले 4 दशक से फिल्म और टीवी से जुड़ी हैं । इन दिनों वो टीवी शो 'निमकी मुखिया' में इमरती देवी का रोल निभा रही थीं । रीता ने 1973 में FTII से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी । जहां जरीना वाहब उनकी बैचमेट थीं ।
रीता और जरीना अच्छी दोस्त भी थीं । स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम से बात करते हुए जरीना ने बताया, '5 दिन पहले ही हम दोनों मिलने का प्लान बना रहे थे लेकिन फिर कैंसिल हो गया । काश प्लान कैंसिल ना होता तो मुझे पता चल जाता कि वो बीमार थीं ।'
A post shared by Arun kumar ✨🌟 (@iamarun_kumar) on