हेजल कीच (Hazel Keech) शादी के बाद से ही बॉलीवुड से दूर हैं। हेजल ने मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) से नवंबर, 2016 में शादी की थी। हेजल भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती थी। हालांकि कुछ वक्त से वह सोशल मीडिया पर भी कोई पोस्ट शेयर नहीं कर रही थी। इस बात से हेजल के फैंस काफी परेशान थे। वहीं अब हेजल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट कर बताया कि आखिर वह इतने वक्त से कहां गायब थी।
सलमान खान की इस हीरोइन ने कराई नाक की सर्जरी, ढाई साल पहले क्रिकेटर से की थी शादी
हेजल ने एक सेल्फी शेयर करते हुए लंबा पोस्ट लिखा है। हेजल ने लिखा- 'मैं काफी वक्त से गायब थी तो मुझे लगा कि आपको बता देना चाहिए कि मैं इन दिनों कहां गायब थी। एक महीना पहले मेरी नाक की सर्जरी हुई थी। मुझे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। यह कोई गंभीर बीमारी नहीं थी लेकिन पता चलने पर इसका इलाज करवाया।'
A post shared by Hazel Keech Singh (@hazelkeechofficial) on
हेजल ने आगे लिखा- 'मैं अपने आप को बहुत खुशनसीब मानती हूं कि मुझे ऐसी सास मिली। जब उनके साथ चेकअप कराने गई तो पता चला कि नाक में अंदर की ओर डैमेज हुआ है। अब मेरी नाक पूरी तरह से ठीक है और मैं आराम से सांस ले सकती हूं। नाक की वजह से मेरा एक्सरसाइज करना भी बंद हो गया था।'
हेजल और युवराज की लव मैरिज हुई थी। यह शादी चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त पहुंचे थे। इसके बाद दोनों ने एक शानदार रिसेप्शन दिया था। एक इंटरव्यू में हेजल ने कहा था- 'लगातार मुलाकात के बाद भी मुझे इस बात का एहसास नहीं हुआ था कि मैं युवराज को पसंद करने लगी हूं। यह मुझे तब पता चला, जब युवराज ने मुझे प्रपोज किया। बस फिर क्या था, मैंने युवराज का प्रपोजल स्वीकार कर लिया।'
हेजल ने सलमान खान और करीना कपूर के साथ फिल्म 'बॉडीगार्ड' में काम किया था। इसके बाद वो चर्चा में आ गई थीं। फिल्मों में आने से पहले हेजल कीच मॉडलिंग करती थीं। साथ ही हेजल ने कई फिल्मों में आइटम नंबर भी किया है। आपको बता दें, हेजल की प्रेग्नेंसी की अफवाहें भी कई बार उड़ चुकी हैं।