टीम इंडिया के 'सिक्सर किंग'
युवराज सिंह पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज हुआ है। यही नहीं, उनके साथ ही मां, भाई पर भी ये आरोप लगाया गया है। ये केस युवराज सिंह की भाभी ने लगाया है, जो बिग बॉस 10 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। जानें, आकांक्षा शर्मा से जुड़ी खास बाते...
2 of 5
आकांक्षा सिंह
- फोटो : Big Boss 10
युवराज सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार खबरों में रहने की वजह खेल नहीं बल्कि उनकी भाभी आकांक्षा शर्मा है। भाभी ने उन पर घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज करवाया है। आकांक्षा ने युवराज सिंह, उनके भाई जोरावर सिंह और उनकी मां शबनम सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। आकांक्षा बिग बॉस 10 में भी नजर आ चुकी हैं और उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से भी युवराज सिंह की मां के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली थी। जानें, कौन हैं आकांक्षा...
3 of 5
आकांक्षा सिंह
- फोटो : File Pic
आकांक्षा हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली हैं। करीब 23 साल की उम्र में उनकी शादी युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह से हुई। पर शादी के कुछ समय बाद अनबन शुरू हो गई।
4 of 5
आकांक्षा सिंह
- फोटो : Big Boss 10
आकांक्षा ने जोरावर सिंह से तलाक मांग लिया। अभी ये केस चल रहा है। ग बॉस में रहने के दौरान और वहां से बाहर आने के बाद भी वह लगातार युवराज के परिवार पर आरोप लगाती रही हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद उन्होंने कई इंटरव्यू दिए थे और युवराज सिंह पर कई आरोप लगाए थे। इंटरव्यू में आकांक्षा ने यहां तक कहा था कि, उन्होंने युवराज को गांजा पीते हुए भी देखा है। जानें, आकांक्षा के खिलाफ युवराज की मां ने भी दर्ज कराया है केस...
5 of 5
आकांक्षा सिंह
- फोटो : File Pic
कुछ समय पहले
युवराज सिंह की मां शबनम ने भी हाल ही में आकांक्षा के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें उन्होंने आकांक्षा से सारी ज्वैलरी वापस लेने के लिए उन पर शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि, संभवत: यह शिकायत सिर्फ गहनों के लिए की गई हो, पैसों के लिए नहीं।
हेमा मालिनी ने पहली बार खोला सौतेले बेटे सनी देओल के साथ संबंधों का राज