फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   yuvraj singh and hazel keech completes 5 years of marriage actress post unseen picture on social media

सालगिरह: युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी के पांच साल पूरे, एक्ट्रेस ने साझा की अनदेखी तस्वीर

Tue, 30 Nov 2021 08:22 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 30 Nov 2021 08:22 PM IST
सार

युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी को पांच साल हो गए है। अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह पर हेजल कीच ने अपनी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। अभिनेत्री द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों में कुछ ऐसी तस्वीरें हैं जो इससे पहले कभी नहीं देखी गई हैं।

विज्ञापन
yuvraj singh and hazel keech completes 5 years of marriage actress post unseen picture on social media
हेजल कीच - फोटो : Instagram

विस्तार

युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी को पांच साल हो गए है। अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह पर हेजल कीच ने अपनी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। अभिनेत्री द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों में कुछ ऐसी तस्वीरें हैं जो इससे पहले कभी नहीं देखी गई हैं। हेजल कीच ने एक-एक करके सभी तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और फैंस ने इन दोनों की पांचवी सालगिरह पर दोनों को जमकर बधाई दी। अपनी इस तस्वीरों को साथ हेजल ने युवराज के लिए प्यार भरा नोट भी लिखा।

विज्ञापन


हेजल कीच ने सोशल मीडिया पर जताया प्यार

हेजल कीच ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर साझा की वो ब्लैक एंड व्हाइट है। इस तस्वीर में युवराज सिंह बहुत ही प्यार से हेजल की तरफ देख रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए हेजल ने युवराज के लिए अपने प्यार का इजहार किया। हेजल कीच ने लिखा, ‘जब हम पहली बार मिले थे तो उस समय ही मुझे ये समझ आ गया था कि कुछ बड़ा हुआ है। लेकिन मुझे ये नहीं पता था क्या। मुझे नहीं पता था मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाएगी’।

विज्ञापन

yuvraj singh and hazel keech completes 5 years of marriage actress post unseen picture on social media
युवराज सिंह - फोटो : Instagram

हेजल ने किया शुक्रियाअदा

हेजल ने अपने नोट में आगे लिखा, ‘सबसे बड़े बदलाव के 5 साल की शुभकामनाएं। मेरी जिंदगी में एक ऐसी खुशी आई जिसके बारे में न मुझे पता था और न ही मुझे इसकी तलाश थी। मेरी जिंदगी को पूरा करने के लिए आपका धन्यवाद। आई लव यू’। हेजल के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर 63 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hazel Keech Singh (@hazelkeechofficial)

yuvraj singh and hazel keech completes 5 years of marriage actress post unseen picture on social media
हेजल कीच और युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

युवराज सिंह ने भी लिखा खूबसूरत नोट

शादी की पांचवी सालगिरह पर युवराज सिंह ने भी हेजल कीच के साथ तस्वीर साझा करते हुए एक स्पेशल नोट लिखा। उन्होंने तस्वीर के नीचे कैप्शन में लिखा, ‘5 साल और मजबूत। आई लव यू और आई मिस यू। हम जल्द ही एक साथ होंगे। शादी की सालगिरह मुबारक हो बेबी। हेजल और युवराज ने साल 2015 में 12 नवंबर को सगाई की थी और साल 30 नवंबर साल 2016 में दोनों ने साथ फेरे लिए थे। हेजल कीच के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन से की थी। उन्होंने सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में सेकेंड लीड अभिनेत्री के रूप में काम किया। जो फिल्म में करीना की दोस्त होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed