योगिता बाली का जन्म 13 अगस्त 1952 को हुआ था। इस मशहूर अदाकारा का शुरुआती जीवन काफी संघर्ष भरा रहा। अपने शुरुआती दौर में इन्हें अच्छी फिल्में नहीं मिल रही थी। इनके जीवन का पहला बड़ा बदलाव साल 1971 में आया जब इन्हें फिल्म परवाना में अमिताभ बच्चन के साथ लीड रोल में काम करने का मौका मिला। इनकी सुंदरता और खूबसूरत अदाओं ने उस दौरान लाखों लोगों को इनका दीवाना बना दिया। इस कारण योगिता कई डायरेक्टर्स की पहली पसंद बनने लगी थीं। 1973 में आई उनकी फिल्म याउवान ने उस दौरान खूब लोकप्रियता हासिल की। योगिता को अब कई फिल्में मिलनेे लगी थीं। साल 1973 में योगिता बाली ने करीब 7 फिल्में की। लोगों के बीच योगिता बाली का क्रेज सिर चढ़ कर बोल रहा था। 1970 से 80 के दशक के बीच ये अदाकारा खूब मशहूर हुई। उस समय योगिता ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया।
Yogita Bali Birthday: एक समय इस अदाकारा के लाखों लोग थे दीवाने, आज हैं इस मशहूर एक्टर की पत्नी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 13 Aug 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन