विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘पटाखा’ से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री राधिका मदान को बड़े परदे पर उतरे पांच साल हो चुके हैं और अब भी उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर उनके प्रशंसक काफी उत्साहित रहते हैं। सबको यही उम्मीद रहती है कि इस बार तो राधिका रंग जमा ही देंगी। लेकिन, कुछ न कुछ कमी कहीं न कहीं रह ही जाती है। इस साल राधिका ने ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ में अंतरंग भी हुईं लेकिन बड़े परदे पर उनके लिए साल 2024 का आसमान अभी बाकी है।
Year Ender 2023: गुजरते साल में राधिका की नहीं बनी बात, नए साल से पहले बैंकॉक से साझा कीं नई तस्वीरें
आसमान भारद्वाज की फिल्म ‘कुत्ते’ में उनके लिए अच्छा रोल था। लेकिन, फिल्म ही नहीं चली। फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत राधिका मदान उन गिनी चुनी अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिन्होने बाप-बेटे दोनों के साथ काम किया है। वह कहती भी हैं, 'विशाल सर के प्रोडक्शन में हमेशा घर जैसे काम करने का अनुभव रहता है।' वेब सीरीज 'सास बहु और फ्लेमिंगो' में राधिका मदान ने डिम्पल कापड़िया की बेटी शांता का किरदार किरदार निभाया था।
Shrimad Ramayan: क्या सोनी ने बनाई छोटे परदे की ‘आदिपुरुष’, तकनीक के सहारे रामकथा का ताव बदलने की कोशिश
इस सीरीज में उनके अभिनय से ज्यादा उनके अंतरंग दृश्यों की चर्चाएं रहीं। इस सीरीज में राधिका मदान को पहली बार डिम्पल कापड़िया के साथ काम करने का मौका मिला था। राधिका मदान कहती हैं, 'मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे हमेशा ही सिनेमा के बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका मिला है। डिम्पल मैडम के साथ काम करके बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। जो एक एक्टर के तौर पर मुझे जीवन भर काम आएगा।'
20 Years Of Rajkumar Hirani: पांच बैक टू बैक सुपरहिट्स, अब ब्लॉकबस्टर की वापसी कराने वाले शाहरुख का नंबर
फिल्म जगत में माना यही जाता इस जिस फिल्म का प्रीमियर टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हो जाए, उसके लिए आगे की राह आसान हो जाती है। लेकिन, अभिनेत्री राधिका मदान की फिल्म 'कच्चे नींबू' ओटीटी प्लेटफार्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई। इसका प्रीमियर बीते साल टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में ही हुआ था। राधिका मदान कहती हैं, 'इस किरदार को निभाकर मुझे अपने बचपन के दिन याद आ गए। यह फिल्म भाई बहन के बीच अटूट प्रेम को दर्शाती है।'
अभिनेत्री राधिका मदान की एक और फिल्म 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' इस साल कब आई और कब चली गई, लोगों को पता ही नही चला। व्यावसायिक रूप से यह फिल्म भले ही सफल नहीं रही, लेकिन इस फिल्म को समीक्षकों ने खूब सराहा। राधिका मदान इन दिनों बैंकॉक में हैं और वहां से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। उनकी तस्वीरों में नजर यही आता है कि वह कुछ तो शूटिंग वहां कर रही हैं, लेकिन ये किसी फिल्म के लिए है या फिर यूं ही मस्ती के लिए, ये साफ होना अभी बाकी है।
Prabhas Rejected Movies: प्रभास ने इन फिल्मों को कर दिया था रिजेक्ट, रिलीज के बाद हुई थीं सुपरहिट