आम लोगों से लेकर खास लोगों तक के लिए साल 2021 मिला-जुला रहा। इस साल में कुछ बहुत अच्छे अनुभव रहे तो कुछ कड़वे। कोविड की वजह से कई सेलिब्रिटीज ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया तो कई ऐसे भी रहे जिनकी मौत की अफवाह तेजी उड़ गईं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने श्रद्धांजलि भी देना शुरू कर दी। आखिरकार इन सेलिब्रिटीज ने खुद लोगों को बताया कि वे जीवित हैं और एक दम स्वस्थ हैं। इन सेलिब्रिटीज में मुकेश खन्ना से लेकर परेश रावल तक का नाम शामिल रहा। तो चलिए जानते हैं कौन से वे सेलिब्रिटी रहे जिनके मृत होने की अफवाहें उड़ीं।
2 of 9
मुकेश खन्ना
- फोटो : यूट्यूब
अभिनेता मुकेश खन्ना जिन्हें आज भी घर-घर में शक्तिमान के नाम से जाना जाता है। इस साल मई में कोविड-19 से उनकी मृत्यु की अफवाह उड़ने के बाद उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए लोगों को जानकारी दी, कि वे बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें कोविड नहीं है। उन्होंने लिखा, आपके आशीर्वाद से मैं पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित हूं। मुझे कोविड नहीं है और मुझे किसी अस्पताल में भी भर्ती नहीं किया गया है। पता नहीं ये अफवाह किसने फैलाई और इस तरह की अफवाह फैलाने वालों की मंशा क्या है। इस तरह की अफवाह फैलाने वाले भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं।
3 of 9
परेश रावल
- फोटो : Social media
इसी साल 14 मई को मशहूर दिग्गज कलाकार परेश रावल के मौत की भी अफवाह तेजी से फैली थी। सुबह सात बजे जब उनकी नींद खुली तो उनकी मौत की अफवाह के साथ। जिसके बाद उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस खबर को खारिज किया था। दरअसल एक ट्विटर पोस्ट के जरिए कहा गया था कि सुबह सात बजे परेश रावल का निधन हो गया। जिसके बाद इस बकवास खबर को खारिज करते हुए परेश रावल ने लिखा,'गलतफहमी के लिए खेद है क्योंकि मैं सुबह सात बजे सो रहा था'
4 of 9
लकी अली
- फोटो : instagram/officialluckyali
मशहूर सिंगर लकी अली को भी इस साल कुछ इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर लकी अली की मौत की अफवाह भी तेजी से फैली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोर पर एक स्टेटमेंट जारी कर लिखा, सभी को नमस्कार, केवल अफवाहों को संबोधित करते हुए। मैं जीवित हूं और ठीक हूं। घर पर शांति से आराम कर रहा हूं। आशा है आप भी सुरक्षित हैं। ईश्वर इस विनाशकारी समय में सभी की रक्षा करे।
5 of 9
तबस्सुम
- फोटो : tabassum/insta
दिग्गज अभिनेत्री और टॉक शो होस्ट तबस्सुम के निधन की अफवाह भी तेजी से सोशल मीडिया पर फैली थी। जिसके बाद तबस्सुम में लिखा, "आपकी शुभकामनाओं की वजह से मैं बिल्कुल ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं और अपने परिवार के साथ हूं। मेरे बारे में ये जो अफवाह फैल रही है, वो बिलकुल गलत है, और मैं ये दुआ करती हूं सब भी अपने घर में सुरक्षित रहे।