हर साल की तरह ये साल भी कुछ मीठी, तो कुछ कड़वी यादें देकर जा रहा है। इस साल जहां कई सितारों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया, वहीं आमिर खान-किरण राव, सामंथा रूथ प्रभु-नागा चैतन्य और निशा रावल-करण मेहरा सहित कुछ बड़े सिलेब्स ने अपने ब्रेकअप की ऑफिशियल अनाउंमेंट की। इसमें से कुछ ऐसे ब्रेकअप्स भी हुए जो फैंस के लिए शॉक बनकर सामने आए। तो चलिए साल के विदा होने से पहले नजर डालते हैं उन जोड़ों पर, जिन्होंने इस साल अपने रिश्ते को अलविदा कहा।
Year Ender 2021: आमिर खान-किरण राव से लेकर सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल तक, इस साल अलग हुए ये सितारे
आमिर खान-किरण राव
2021 का सबसे शॉकिंग और चर्चित तलाक अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नि किरण राव का रहा। दोनों ने 2021 में एक स्टेटमेंट जारी कर अपने तलाक की सूचना अपने फैंस को दी। सोशल मीडिया पर जारी किए गए इस स्टेटमेंट में लिखा था- इन खूबसूरत 15 सालों में हमने एक-दूसरे के साथ कुछ अच्छे पल बिताए। भरोसा, सम्मान और प्यार ही हमारे रिश्ते की नीव था। अब हम अपने जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। पति-पत्नी के तौर पर तो नहीं, लेकिन एक माता-पिता के तौर पर हमेशा साथ रहेंगे। इसके अलावा हम अपनी फिल्मों, पानी फाउंडेशन और दूसरे प्रोजेक्ट्स पर भी साथ काम करेंगे। बता दें कि आमिर और किरण राव की शादी 28 दिसम्बर 2005 को हुई थी।
सामंथा रुथ प्रभु-नागा चैतन्य
दक्षिण भारतीय स्टार जोड़ी सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने अक्टूबर में अलग होने की घोषणा की थी। अपने तलाक की जानकारी देते हुए दोनों सिलेब्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी। सामंथा ने अपनी पोस्ट में लिखा था, "हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए, बहुत विचार-विमर्श के बाद चैतन्य और मैंने अपने-अपने रास्ते पर चलने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है।" "हम भाग्यशाली हैं कि हमारी दोस्ती को दशक से ज्यादा समय हो गया है। हमें विश्वास है कि हम आगे भी अपनी दोस्ती को कायम रखेंगे। हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि इस कठिन समय में हमारा समर्थन करें और हमें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक गोपनीयता प्रदान करें। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।"
सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल
डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज 'आर्या 2' फेम सुष्मिता सेन ने भी इस साल अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप कर लिया है। गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए सुष्मिता ने रोहमन के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा - "हमने दोस्त के रूप में शुरुआत की थी और हम दोस्त बने रहे !! रिश्ता खत्म हो गया...प्यार बाकी है !! लव यू दोस्तों!!! बता दें कि रोहमन सुष्मिता से कई साल छोटे हैं। 2018 से दोनों बतौर पार्टनर साथ रहते थे।
नुसरत जहां-निखिल जैन
टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने भी इस साल अपने पति निखिल जैन से अलग होने का फैसला लिया था। दोनों का ब्रेकअप शॉकिंग से अधिक सरप्राइजिंग था। अपने तलाक के बारे में जानकारी देते हुए नुसरत ने कहा कि निखिल के साथ उनकी शादी भारत में वैद्य नहीं है, जिस पर कोलकाता की अदालत ने भी फैसला सुनाया था। बता दें कि सांसद ने 2019 में बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ टर्की में शादी की थी।