हिंदी सिनेमा के 'नंबर वन' अभिनेता रह चुके गोविंदा को चोपड़ा परिवार की बेफिक्री ने बहुत हैरान कर दिया है। उन्होंने मीडिया को बताया है कि उनके बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, वह यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा की गाड़ी थी। हैरानी इस बात की है कि अभी तक पामेला चोपड़ा या आदित्य चोपड़ा ने उनके बेटे के हाल-चाल नहीं लिए हैं।
2 of 5
गोविंदा के बेटे की कार का मुंबई में हुआ एक्सीडेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते बुधवार को गोविंदा के बेटे यशवर्धन की गाड़ी मुंबई के जुहू इलाके में सड़क पर एक दूसरी गाड़ी से टकरा गई। इस हल्की सी दुर्घटना में किसी को कोई चोट तो नहीं आई लेकिन यशवर्धन की गाड़ी आगे से थोड़ी डैमेज जरूर हुई थी। अपनी गाड़ी को खुद यशवर्धन चला रहे थे जबकि दूसरी गाड़ी को एक कंपनी का ड्राइवर चला रहा था। अब खुलासा हुआ है कि वह गाड़ी यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा की थी।
3 of 5
गोविंदा के बेटे की कार का मुंबई में हुआ एक्सीडेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा को हैरानी इसी बात की है कि इस दुर्घटना की खबर होने के बावजूद चोपड़ा परिवार से अभी तक किसी ने उनके बेटे के हाल-चाल नहीं लिए हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा, 'वह कार यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा की थी। मैं हैरान हूं कि अभी तक उन्होंने मुझे फोन तक नहीं किया है। हो सकता है कि बाद में फोन करें।'
गोविंदा ने आगे कहा, 'यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन के मैनेजर ऋषभ चोपड़ा और अक्षय दुर्घटना स्थल पर मौजूद थे और उन्होंने मुझसे माफी भी मांगी तो मैंने माफ कर दिया। मेरे बेटे के हाथ में चोट आई है और कार पर भी दुर्घटनाग्रस्त हुई है।'
ज्ञात है कि जब सड़क पर यह दुर्घटना हुई तो गोविंदा ने खुद मौके पर जाकर दुर्घटना का जायजा लिया था। इस बीच उन्होंने दुर्घटना स्थल पर मौजूद चश्मदीदों से बात भी की थी। वहां पर पुलिस भी पहुंची थी लेकिन दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मामला मौके पर ही सुलझ गया था।