फिल्म निर्माता कंपनी यशराज फिल्म्स इंडस्ट्री में काम करते हुए अपनी हाफ सेंचुरी पूरी करने के उपलक्ष्य में एक जश्न मनाने की तैयारी में है। अब तक सिर्फ यही जानकारी थी कि इस मौके पर यशराज फिल्म्स के बैनर तले कुछ बड़ी फिल्मों की घोषणा की जा सकती है लेकिन, सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक इस शुभ अवसर पर कंपनी अपनी उपस्थिति देश की दूसरी भाषाओं में भी उपलब्ध कराना चाहती है इसलिए वह अपने लोगो का डिजाइन भी देश की लगभग 22 भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी में है।
2 of 5
आदित्य चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
यशराज फिल्म्स ने इस साल सफलतापूर्वक अपने 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस साल को शानदार तरीके से एक त्योहार की तरह मनाने की तैयारी इस कंपनी के कर्ता धर्ता आदित्य चोपड़ा ने की थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फैली अव्यवस्था के कारण सारी योजना पर पानी फिर गया। अब इस जश्न को इस कंपनी के संस्थापक और निर्माता-निर्देशक दिवंगत यश चोपड़ा की जयंती के मौके पर यानी 27 सितंबर को आयोजित करने की तैयारी है। इसी दिन कुछ बड़े कलाकारों के साथ बड़ी फिल्मों की आधिकारिक घोषणा भी हो सकती है और इसी दिन कंपनी देश की अलग-अलग भाषाओं में अपना लोगो भी रिलीज करेगी।
3 of 5
यशराज स्टूडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, यशराज फिल्म्स के बैनर तले इन 50 सालों में पचासियों फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। रिलीज हुई इन फिल्मों में हिंदी के अलावा देश की दूसरी प्रमुख भाषाओं की फिल्में भी शामिल हैं। भाषा की बंदिशों को तोड़ते हुए अब तक अपने काम में सफल रही कंपनी का मानना है कि जब काम सभी भाषाओं में हो रहा है तो क्यों न कंपनी का लोगो भी अलग-अलग भाषाओं में बने। ताकि, देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों का कंपनी को बराबर प्यार मिल सके।
यशराज फिल्म्स ने अपने बैनर तले पिछले साल दो सुपरहिट फिल्में रिलीज की हैं जिसमें एक ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन ड्रामा फिल्म 'वॉर' रही। और, दूसरी रही रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2'।
5 of 5
बंटी और बबली 2
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी के पास इस साल रिलीज करने के लिए पांच फिल्में हैं जिसमें बंटी और बबली 2, शमशेरा, जयेशभाई जोरदार, संदीप और पिंकी फरार और पृथ्वीराज शामिल हैं। हालांकि, कोरोना वायरस की वजह से गड़बड़ाए कैलेंडर के चलते इन फिल्मों में से कितनी फिल्में इस साल रिलीज होंगी? यह कहना मुश्किल है।