फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बधाई हो: उरी के निर्देशक आदित्य धर संग यामी गौतम ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर

Fri, 04 Jun 2021 07:07 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 04 Jun 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Yami gautam tied knot with uri director Aditya Dhar see beautiful photo
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : Twitter

मनोरंजन जगत से एक बेहद ही प्यारी खबर सामने आई है। दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने आदित्य धर के साथ सात फेरे ले लिए। आदित्य धर फिल्म 'उरी' के निर्देशक हैं और यामी ने इस फिल्म में अहम किरदार निभाया था। अब यामी और आदित्य शादी के बंधन में बंध चुके हैं वहीं उन्होंने शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर फैंस को हैरान कर दिया है। इस शादी की खबर सुनकर फैंस ढेरों बधाईंयां दे रहे हैं। 



शादी की पहली तस्वीर आई सामने

बता दें कि यामी और आदित्य ने सोशल मीडिया पर शादी की एक बेहद ही प्यारी और रोमांटिक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में यामी और आदित्य एक दूसरे को प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं। यामी लाल जोड़े में किसी परी जैसी लग रहीं है। साथ ही उन्होंने सोने की ज्वैलरी से अपने लुक को पूरा किया है। इसके अलावा उन्होंने सोने के बड़े-बड़े कलीरे हाथों में पहने हैं जो उन पर खूब जंच रहे हैं। दूसरी तरफ क्रीम और लाल बॉर्डर वाली शेरवानी में आदित्य भी बेहद हैंडसम लग रहे हैं। उनकी तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं ।बहुत से बॉलीवुड सेलेब्स की तरह यामी और आदित्य ने भी प्राइवेट सेरेमनी में ही शादी रचाृई।

Yami gautam tied knot with uri director Aditya Dhar see beautiful photo
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : Instagram
यामी गौतम और आदित्य ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर लिखा कि, 'हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमने एक निजी सेरेमनी में शादी कर ली है। प्राइवेट इंसान होने के चलते हम इस खुशी के मौके को अपने परिवार के साथ बांटा है। हम अपने प्यार और दोस्ती के साथ के इस सफर में आपकी दुआएं और आशीर्वाद चाहेंगे- प्यार यामी और आदित्य'।

 
Yami gautam tied knot with uri director Aditya Dhar see beautiful photo
यामी गौतम - फोटो : Instagram

बता दें कि एक तरफ तो फैंस इस कपल के शादी से बेहद खुश नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ वो थोड़े हैरान भी हैं। दरअसल यामी और आदित्य ने अपनी शादी की भनक किसी को लगने नहीं दी थी। ऐसे में अचानक से उनकी शादी की खबर सामने आ जाना उनके फैस के लिए हैरान कर देने वाली बात हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yami gautam tied knot with uri director Aditya Dhar see beautiful photo
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि यामी और आदित्य ने फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में साथ काम किया था। इस फिल्म में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई थी वहीं फिल्म को खूब सराहना मिली थी। यामी गौतम के किरदार को भी काफी पसंद किया गया था। वहीं इस फिल्म के सफलता से आदित्य भी मशहूर हो गए। बताते हैं कि उरी के समय से ही इनके प्यार की शुरूआत हुई थी।

विज्ञापन
Yami gautam tied knot with uri director Aditya Dhar see beautiful photo
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : Instagram
प्राइवेट पर्सन होने के साथ साथ आदित्य और यामी ने लॉकडाउन के मद्देनजर भी कम लोगों के बीच शादी की। अब यामी गौतम का नाम भी बॉलीवुड के मैरिड कपल की लिस्ट में शामिल हो गया है। इससे पहले साल की शुरूआत में ही वरुण धवन ने नताशा दलाल से शादी की थी। वहीं दीया मिर्जा ने भी वैभव रेखी से फरवरी में शादी रचाई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed