बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों अपनी नई फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। यौन शिक्षा पर बनी इस फिल्म को जहां एक ओर विरोध का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। आज रविवार को एक प्रशंसक ने अभिनेत्री के प्रदर्शन की सराहना की। प्रशंसक के ट्वीट के जवाब में यामी ने उन्हें धन्यवाद दिया और इंडस्ट्री और इसकी मार्केटिंग पर अपने स्पष्ट विचार साझा किए।
Yami Gautam: 'बॉलीवुड कंटेंट के बजाय मार्केटिंग पर अधिक निर्भर है', फिल्म में अपने प्रदर्शन पर बोलीं यामी गौतम
दरअसल, यामी के फिल्म में शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए एक प्रशंसक ने लिखा था कि अभिनेत्री हर सीन में बेहतरीन लगी हैं। यामी की खामोशी भी बहुत कुछ कहती है। वह अंडररेटेड नहीं, फिल्म निर्माताओं ने उनकी कला का कम उपयोग किया है। इस पर यामी ने शुक्रिया अदा करते हुए इंडस्ट्री को लेकर अपने विचार साझा किए और कहा कि बॉलीवुड मार्केटिंग पर ज्यादा भरोसा करता है।
Shraddha Kapoor: कंगना रणौत-आलिया भट्ट से प्रभावित हैं श्रद्धा कपूर, तारीफ करते हुए दे दिया यह बयान
यामी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “कुछ लोगों को रातों-रात सफलता मिल जाती है। कुछ लोगों को सालों तक लगातार खुद को साबित करना पड़ता है। कुछ लोग अपनी प्रतिभा या उसकी कमी की मार्केटिंग करने में आगे होते हैं तो कुछ केवल प्रतिभा को ही बोलने देना चाहते हैं। एक कलाकार के रूप में मैं सिर्फ अभिनय करना जानती हूं और अच्छी स्क्रिप्ट और बहुमुखी किरदारों की पहचान करने के लिए असाधारण रूप से कड़ी मेहनत करती हूं। यही मेरी प्रतिभा है।
Amitabh Bachchan: 'बिग बॉस 3' को होस्ट करने के लिए अमिताभ बच्चन ने रखी थी यह शर्त, पूनम ढिल्लो ने किया खुलासा
यामी ने कहा कि मैं अपनी प्रतिभा की मार्केटिंग को ज्यादा नहीं समझती और न ही पसंद करती हूं। दुर्भाग्य से हमारे इंडस्ट्री के अधिकांश लोगों के लिए सब कुछ किसी व्यक्ति या परियोजना की मार्केटिंग पर निर्भर करता है, न कि किसी स्क्रिप्ट या किरदार की गहराई पर। शायद यही कारण है कि लोगों को लगता है कि मेरा कम उपयोग किया जा रहा है, लेकिन मैं धीरे-धीरे एक-एक फिल्म के साथ ही सही, लेकिन अपनी पहुंच बना लुंगी।
AR Rahman: चेन्नई कॉन्सर्ट रद्द होने के बाद ए आर रहमान ने सरकार से की खास अपील, तमिलनाडु सीएम ने किया रिएक्ट
वहीं, बात करें फिल्म की तो 'ओएमजी 2' में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में हैं। 'ओएमजी 2' अक्षय कुमार की 2012 में आई फिल्म 'ओएमजी' का सीक्वल है। अभिनेता ने फिल्म में भगवान शिव के दूत की भूमिका निभाई है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर रोक लगा दी थी और फिल्म निर्माताओं को लगभग 27 बदलावों का निर्देश दिया था। बदलाव करने के बाद 'ओएमजी 2' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के जरिए 'केवल वयस्कों के लिए (ए)' प्रमाणपत्र दिया गया था।
Sunny Deol: 'अपने इतिहास,परंपरा और संस्कृति पर आधारित फिल्में करनी चाहिए', सनी देओल ने कलाकारों को दी सलाह