लाफ्टर थेरेपी के प्रति जागरूकता को बढ़ाने और लोगों में बढ़ रहे स्ट्रेस को दूर करने के लिए हर साल मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता है। हंसना और हंसाना लोगों के जीवन में बहुत जरूरी है। खुश रहने के लिए लोग अलग-अलग माध्यम का भी इस्तेमाल करते हैं। इसी कड़ी में आज हमने वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर आपके लिए कुछ ऐसी फिल्मों की लिस्ट तैयार की है, जो आपको हंसी से लोटपोट कर देंगी। आज छुट्टी का दिन है, तो ऐसे में आप अपने परिवार के साथ ये फिल्में घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
World Laughter Day: आज ही देखें अपने परिवार के साथ कॉमेडी से भरपूर ये फिल्में, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
अंदाज अपना-अपना (1994)
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खानऔर सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को आप जितनी बार देखेंगे, उतनी बार ठहाके लगाएंगे। इनके अलावा फिल्म में शक्ति कपूर की कॉमेडी जबरदस्त है। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।
हेरा फेरी (2000)
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में परेश रावल, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और तब्बू मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की कॉमेडी लोगों को इतनी पसंद आई की इसका 2006 में इसका सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' भी आया था। आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
भागम भाग (2006)
इस फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा, परेश रावल, लारा दत्ता, राजपाल यादव, अरबाज खान, जैकी श्रॉफ, शक्ति कपूर, रजाक खान समेत कई सितारे थे। इस फिल्म को देखते हुए आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस फिल्म के निर्देशक प्रिदर्शन थे। इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।
गोलमाल : फन अनलिमिटेड (2006)
चार दोस्तों की मजेदार कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल' आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देगी। इस फिल्म में अजय देवगन, शरमन जोशी, अरशद वारसी, और तुषार कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।