डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म एक्टर रणवीर सिंह के साथ करने वाले वाले हैं। हमने आपको पहले ही रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' का पोस्टर भी दिखाया था, जिसके बाद रणवीर के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म की हीरोइन कौन होगी, इसके नामों पर चर्चा चल रही है।
पढ़ें: रणवीर सिंह ने चुराया इस सुपरस्टार का 23 साल पहले वाला लुक, क्या आप पहचान पाए?
पहले खबर आ रही थी कि सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर के नामों पर विचार किया जा रहा है लेकिन ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इन सबको मात देते हुए कैटरीना कैफ इस रेस में सबसे आगे हैं। निर्देशक रोहित शेट्टी ने फिल्म 'सिम्बा' के लिए कैटरीना कैफ को अप्रोच किया है। अगर ऐसा होता है तो पहली बार रणवीर सिंह और कैटरीना की जोड़ी साथ आएगी।
ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि अगर कैटरीना कैफ रणवीर कपूर के साथ रोमांस करती हैं तो दीपिका पादुकोण का क्या रिएक्शन होगा। दरअसल, दोनों के बीच कोल्ड वार की स्थिति है और एक दूसरे से बात तक करना पसंद नहीं करती। ऐसे में क्या दीपिका को ये मंजूर होगा कि उनके ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह, कैटरीना से रोमांस करें।
4 of 5
deepika padukone, katrina kaif
यह बात जगजाहिर है कि दोनों में बिल्कुल नहीं बनती। इससे पहले नवंबर के महीने में जब शाहरुख खान ने अपने 52वें जन्मदिन के मौके पर अलीबाग में पार्टी दी तो कैटरीना और दीपिका को बुलाया था, उस दौरान दोनों ने एक दूसरे को इग्नोर किया। कैटरीना कैफ पार्टी में पहुंची लेकिन दीपिका के आने से पहले ही वो वहां से निकल गई।
5 of 5
deepika padukone, katrina kaif
यही नहीं दोनों के बीच मनमुटाव जैसे हालात 'फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड' के दौरान भी देखने को मिली। कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण दोनों अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची लेकिन एक दूसरे को अवॉयड ही किया। ऐसे में जब रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ के साथ रोमांस फरमाएंगे तो दीपिका का रिएक्शन होता है ये देखने वाला होगा।