Uorfi Javed: सोशल मीडिया से अचानक कहां नदारद हैं उर्फी? खुद बताई वजह, बोलीं- 'पता है आप ड्रामा मिस कर रहे हैं'
Uorfi Javed: उर्फी जावेद इन दिनों सोशल मीडिया पर स्टाइलिश आउटफिट में अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर नहीं कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में इसकी वजह बताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उर्फी जावेद को सोशल मीडिया से लोकप्रियता मिली है। और इस प्लेटफॉर्म पर भी उन्हें लाइमलाइट अपने लुक्स और कपड़ों के चलते मिली है। खुद की डिजाइन की गईं अजीबो-गरीब और अतरंगी ड्रेस पहनकर उर्फी ने खूब सनसनी फैलाई है। मगर, बीते कुछ समय से उर्फी स्टाइलिश आउटफिट्स में पोस्ट शेयर नहीं कर रही हैं। उन्होंने इसकी वजह बताई है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?
इसलिए नहीं आ रहीं सोशल मीडिया पर नजर
आए दिन अपने स्टाइलिश लुक्स से सनसनी मचा देने वाली उर्फी इन दिनों इस किस्म की पोस्ट शेयर नहीं कर रही हैं। उर्फी ने आज शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर करके वजह बताई है। उन्होंने लिखा है, 'मैं इन दिनों अपने आउटफिट्स के साथ खूब प्रयोग कर रही हूं, लेकिन उनमें से ज्यादातर फेल साबित हो रहे हैं। मैं और मेरी टीम लगातार कोशिश कर रहे हैं और अपना बेस्ट दे रहे हैं, लेकिन इनमें से कोई आइडिया काम नहीं आ पा रहा है। सिर्फ यही वजह है कि इन दिनों आप लोग मुझे और मेरे आउटफिट्स को नहीं देख पा रहे हैं'!

बोलीं- खूब सारे पैसे और वक्त की जरूरत
उर्फी जावेद ने आगे लिखा है, 'मुझे पता है कि आप सभी ड्रामा मिस कर रहे हैं। लेकिन उम्मीद है कि मैं फिर से जोरदार वापसी करूंगी। दरअसल, इस तरह के एक्सपेरिमेंट करने के लिए खूब सारे पैसे और वक्त की जरूरत होती है। ऐसे में जब इसमें फेल होते हैं, तो यह पीछे की और धकेल देता है। फिर भी, उम्मीद है कि मैं जल्द ही वापस आ पाऊंगी'।
यह खबर भी पढ़ें:
Preity Zinta Birthday: 34 अनाथ लड़कियों को गोद ले चुकी हैं प्रीति, जब अंडरवर्ल्ड से मिली धमकी तो ऐसे किया सामना
छोटे परदे से ओटीटी तक किया है काम
अपने अतरंगी लिबास से चर्चा बटोरने वाली उर्फी कई टीवी शो और सीरीज में नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस ओटीटी के सीजन 1 में भी वे नजर आ चुकी हैं। बीते वर्ष उर्फी की सीरीज 'फॉलो कर लो यार' प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। हालांकि, क्रिटिक्स से इसे खास तवज्जो नहीं मिली।
यह खबर भी पढ़ें:
Shahid Kapoor-Arjun Ustara: 'अर्जुन उस्तारा' के बारे में शाहिद कपूर ने दिया बड़ा अपडेट, अगर 'देवा' हिट रही...