{"_id":"62e68a68e815fa7c9d15e6f1","slug":"who-is-pakistani-actor-farhan-saeed-seen-in-mere-hamsafar-know-why-he-became-famous-in-india-like-fawad-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farhan Saeed: फवाद खान के बाद अब भारत में हो रहे इस पाकिस्तानी एक्टर के चर्चे, जानिए कौन हैं फरहान सईद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Farhan Saeed: फवाद खान के बाद अब भारत में हो रहे इस पाकिस्तानी एक्टर के चर्चे, जानिए कौन हैं फरहान सईद
पाकिस्तान के शाहरुख खान कहे जाने वाले फवाद खान की दीवानगी अपने मुल्क में ही नहीं भारत में भी बहुत तगड़ी है। फवाद खान के शो ‘जिंदगी गुलजार है’ को भारत में इतना पसंद किया गया कि वह एक बार फिर हमारे देश में वापसी कर चुका है। फवाद खान पर दुनियाभर की लड़कियां फिदा हैं और भारत में उनका क्रेज देखते ही बनता है। लेकिन भारत में इन दिनों एक और पाकिस्तानी सितारे के खूब चर्चे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर जगह आपको अब फवाद नहीं इसी सितारे का नाम नजर आएगा। ये और कोई फरहान सईद हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग भारत में बढ़ती ही जा रही हैं।
2 of 4
फरहान सईद
- फोटो : Instagram
फवाद खान को तो आपने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा और उनके बारे में अमूमन सब कुछ जानते भी होंगे। लेकिन आज हम आपको पाकिस्तान के स्टार फरहान सईद के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन दिनों भारत में फवाद खान से ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। फरहान सईद को भारत के लोगों का इतना प्यार मिल रहा है कि उन्होंने खुद भी इसका अंदाजा नहीं लगाया होगा। तो चलिए बताते हैं आपको कि ऐसा होनी की वजह क्या है और वह सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहे हैं।
3 of 4
मेरे हमसफर शो में फरहान सईद
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इन दिनों फरहान सईद पाकिस्तानी ड्रामा ‘मेरे हमसफर’ में नजर आ रहे हैं। इस शो में हमजा के किरदार में फरहान को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि हर जगह बस उन्हीं की बातें हो रही हैं। शो में हाला और हमजा की प्यारी सी कहानी को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। फरहान का किरदार लोगों को इतना भा गया है कि वे उन्हीं के जैसे जीवनसाथी के असल जिंदगी में होने की बात करने लगे हैं। यह पहला ऐसा पाकिस्तानी ड्रामा है, जो पाकिस्तान में टेलीकास्ट होने के साथ-साथ ही भारत में भी लोकप्रियता हासिल कर रहा है। इससे पहले भी भारत में कई पाकिस्तानी ड्रामों को पसंद किया गया है, लेकिन वे ज्यादातर एक दो साल बाद ही लोकप्रिय हुए हैं। वहीं, इस शो से दर्शकों का कनेक्ट बहुत जल्द ही गहरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फरहान सईद
- फोटो : Instagram
फरहान सईद की बात करें तो वह एक अभिनेता होने के साथ ही बेहतरीन सिंगर भी हैं। वह फेमस जल बैंड का हिस्सा हैं और लाइव कॉन्सर्ट भी करते हैं। उन्होंने 'देख तेरा क्या', 'बोल के लब', 'सुनो चंदा', 'रोइयां' सहित कई गानों को अपनी आवाज दी है। वह पाकिस्तानी ड्रामा ही नहीं फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। वहीं, 'मेरे हमसफर' से पहले उनके शो ‘सुनो चंदा’ के दोनों सीजन को भारत में भी बहुत पसंद किया गया था। एक इंटरव्यू के दौरान फरहान भी इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि 'मेरे हमसफर' को भारत में इतना पसंद किया जाएगा और शो का हर एपिसोड ट्रेंड करेगा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।