फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन है वो जिसने बिंदास रेखा को बदल डाला, मिला था इतना बड़ा धोखा

Sat, 07 Oct 2017 07:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद Updated Sat, 07 Oct 2017 07:11 AM IST
विज्ञापन
who changed the actress rekha's life in real
Rekha

22 जनवरी 1980 का दिन था। मौका था ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी का। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बड़े से बड़े नाम वहां मौजूद थे। अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया और माता-पिता के साथ वहां पहुंचे हुए थे और एक कोने में खड़े होकर मनमोहन देसाई से बात कर रहे थे। जया अपनी सास तेजी बच्चन के साथ बैठी हुई थीं, तभी अचानक रेखा ने एंट्री ली। उन्होंने खूबसूरत सफेद साड़ी पहन रखी थी और उनके माथे पर एक लाल बिंदी लगी हुई थी। लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही थी वो था उनकी मांग के बीच लगा सिंदूर। उनको देखते ही फोटोग्राफरों के कैमरे नीतू और ऋषि को छोड़ कर उनकी तरफ मुड़ गए थे। थोड़ी देर बाद रेखा पार्टी से चली गईं थीं, लेकिन वो अपने पीछे कई अनुत्तरित सवाल छोड़ गईं थीं जो लोगों के जहन में महीनों तक रहे। 

किसके नाम का था रेखा की मांग में सिंदूर ?

who changed the actress rekha's life in real
Rekha

बाद में एक पत्रिका को दिए गए इंटरव्यू में रेखा ने स्पष्टीकरण दिया कि उस दिन वो सीधे एक शूट से पार्टी में चली आई थीं और जो मंगलसूत्र और सिंदूर वो लगाए हुए थीं, वो उस फिल्म में उनके मेक अप का हिस्सा था। ये थीं असली रेखा जिन्हें विवादों में खेलना पसंद था और उन्हें इस बात की रत्ती भर भी फिक्र नहीं थी कि लोग क्या कहेंगे। रेखा की जीवनी, रेखा- द अनटोल्ड स्टोरी लिखने वाले यासेर उस्मान बताते हैं कि रेखा के फिल्मी सफर की शुरुआत हुई थी 14 साल की कच्ची उम्र में जब नैरोबी में रहने वाले प्रोड्यूसर कुलजीत पाल ने उन्हें पहली बार जैमिनी स्टूडियो में देखा था। वो तमिल हीरोइन वाणीश्री को साइन करने गए थे। उन्होंने उनके मेक अप रूम में एक गोल मटोल, साँवली लड़की को बैठे हुए देखा। वो खाना खा रही थी। उसकी प्लेट पूरी तरह से भरी हुई थी। 

इस डायलॉग से शुरू हुआ फिल्मी सफर

who changed the actress rekha's life in real
Rekha
किसी ने कुलजीत से फुसफुसा कर कहा कि ये अभिनेत्री पुष्पवल्ली की बेटी है। कुलजीत को उस लड़की में कुछ ऐसा खास दिखाई दिया कि वो उसी शाम पुष्पवल्ली के घर पहुंच गए। उन्होंने रेखा से पूछा क्या तुम 'हिंदी बोल सकती हो?' रेखा ने छूटते ही जवाब दिया, 'नहीं.' तभी उनकी मां ने कहा, "मेरी बेटी की याददाश्त बहुत जबरदस्त है। आप कुछ भी एक कागज पर लिख दें। ये उसे तुरंत याद कर आपके सामने पढ़ देगी." कुलजीत ने एक डायलॉग हिंदी में लिखा। रेखा ने उसे रोमन में उतारा और इससे पहले कि कुलजीत अपनी चाय का प्याला खत्म कर पाते, रेखा ने वो डायलॉग सुनाना शुरू कर दिया, "सतीश, अब तो वो दिन आ गया है जब तुम्हारे और मेरे बीच में एक फूलों का हार भी नहीं होना चाहिए." कुलजीत ने उसी समय रेखा को अपनी फिल्म के लिए साइन किया। इस तरह उस समय भानुरेखा के नाम से जाने वाली रेखा का फिल्मी सफर अनजाना सफर नाम की फिल्म से शुरू हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पहली ही फिल्म में यौन शोषण की शिकार हुईं रेखा !

who changed the actress rekha's life in real
Rekha

अपनी पहली ही फिल्म में रेखा को एक तरह के यौन शोषण का शिकार होना पड़ा जब निर्देशक राजा नवाथे ने उन पर पांच मिनट लंबा चुंबन का दृश्य फिल्माया। यासेर बताते हैं, "पहले ही शिड्यूल में कुलजीत, राजा और फिल्म के हीरो विश्वजीत ने योजना बनाई कि फिल्म में एक किसिंग सीन होगा। जैसे ही निर्देशक राजा ने एक्शन कहा, विश्वजीत रेखा को अपनी बाहों में भर कर चूमने लगे। ये सीन पांच मिनट तक चलता रहा। कैमरा रोल करता रहा और न तो निर्देशक ने कट कहा और न ही विश्वजीत रुके। इस बीच यूनिट के लोग जो ये शूटिंग देख रहे थे सीटियां बजाते रहे। रेखा इस शोषण और अपमान को कभी नहीं भुला पाईं। बाद मे जब मशहूर पत्रिका लाइफ ने भारतीय फिल्मों में चुंबन पर एक स्टोरी की तो उसने विश्वजीत और रेखा पर फिल्माए गए उस चुंबन की तस्वीर को भी छापा। ये फिल्म रेखा के फिल्मों में आने के दस वर्ष बाद रिलीज हुई और बुरी तरह से फ्लाप हुई। 

विज्ञापन

कौन था रेखा का पहला प्यार

who changed the actress rekha's life in real
Vinod Mehra

रेखा की पहली हिट फिल्म थी सावन भादो। धीरे-धीरे वे बालीवुड में लोकप्रिय होती चली गईं। एक समय ऐसा भी आया कि उनके पास 25 फिल्में थीं।उसी दौरान उनकी मुलाकात विनोद मेहरा से हुई। वो उन्हें पसंद करने लगीं। उन्होंने उनसे शादी भी कर ली लेकिन विनोद मेहरा की मां ने उन्हें स्वीकार करने से इंकार कर दिया। यासेर उस्मान बताते हैं, "मैं रेखा के जितने भी करीबी लोगों से मिला, सबने कहा कि विनोद मेहरा उन्हें दिल से चाहते थे।रेखा उन्हें विन-विन कह कर पुकारती थीं। लेकिन वो अपनी मां को रेखा से शादी के लिए नहीं मना पाए। जब वो कोलकाता में शादी कर रेखा को सीधे एयरपोर्ट से अपने घर ले गए और रेखा ने विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा के पांव छूने चाहे तो उन्होंने उन्हें धक्का दे दिया। "उन्होंने रेखा को अपने घर में नहीं घुसने दिया। एक समय तो वो इतनी नाराज हो गईं कि वो रेखा को चप्पल से मारने पर उतारू थीं। विनोद मेहरा ने उनसे कहा कि वो कुछ दिनों तक अपने घर पर रहे। तब तक वो अपनी मां को मनाने की कोशिश करेंगे। लेकिन विनोद मेहरा अपनी मां को कभी नहीं मना पाए और ये रिश्ता वक्त के साथ खत्म हो गया।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed