सैफ अली खान पर उनके ही घर में अज्ञात शख्स ने घुसकर हमला कर दिया है। सैफ अपने बांद्रा वाले घर में थे। हमले की खबर सामने आते ही फैंस ये जानने में रुचि रखने लगे कि उस समय करीना कपूर कहां थीं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर करीना ने पोस्ट किया है।
2 of 4
सैफ अली खान और करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
पार्टी कर रही थीं करीना कपूर
सैफ अली खान पर हमले के वक्त उनकी पत्नी करीना कपूर खान अपनी बहन करिश्मा कपूर, रिया कपूर और सोनम कपूर के साथ पार्टी कर रही थीं। इसकी तस्वीरें करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। उन्होंने लिखा- गुड नाइट इन।
3 of 4
करिश्मा कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी अपडेट
उन्होंने देर रात इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई, वे सोनम कपूर, रिया कपूर के साथ पार्टी कर रही थीं। इस तस्वीर में एक डिनर टेबल सजी है, जिसमें कई प्रकार की डिशेज और ड्रिंक रखी हैं। ये एक कैंडल लाइट डिनर की तरह दिख रहा है। अब करीना कपूर की इस तस्वीर को देख कई फैंस हैरत में पड़ गए हैं।
Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर हमला, अस्पताल में भर्ती; घर में घुसकर शख्स ने मारा चाकू
4 of 4
करीना कपूर खान और सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैफ अली खान पर हो गया हमला
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर घर में घुसे चोरों ने चाकू से हमला कर दिया है। उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बांद्रा के डीसीपी ने कहा, ये सच है, रात 2.30 बजे सैफ अली खान के घर में अनजान शख्स घुसा। इस दौरान सैफ अली खान पर चोर ने चाकू से हमला कर दिया। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, ये चोटें उतनी गंभीर नहीं हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें चाकू मारा गया है या वे हाथापाई में घायल हुए हैं।
OP Nayyar Birthday: 'इशारों इशारों में दिल लेने वाले' ओपी नय्यर, जिनके संगीत से सजे नगमें आज भी हैं सदाबहार