फिल्मों में कई ऐसे सीन होते हैं जिन्हें करते वक्त फिल्म स्टार्स उनमें इतना घुस जाते हैं कि बाहर निकल पाना बहुत मुश्किल होता है और अगर निकल भी गए तो वो सीन फिल्म स्टार्स पर इस कदर हावी हो जाते हैं उनकी असल जिंदगी प्रभावित होने लगती है।
एक्ट्रेस रितुपर्णा सेन गुप्ता के साथ यही हुआ था। एक फिल्म के लिए उन्होंने रेप सीन शूट किया था लेकिन इस सीन ने उन्हें इस कदर तोड़कर रख दिया था कि वो रात को सोते-सोते ही डर जातीं और पसीने से तर हो जातीं।
रितुपर्णा उन हीरोइनों में शुमार रही हैं जो अपने किरदार को रियल लुक देने के लिए किसी भी हद तक चली जाती हैं। लेकिन उनका यही डेडीकेशन फिल्म 'मित्तल वर्सेस मित्तल' के दौरान भारी पड़ गया था। दरअसल फिल्म के लिए एक रेप सीन शूट किया जाना था।
रितुपर्णा के अपोजिट फिल्म में रोहित रॉय थे। सीन में रोहित रॉय को उनका रेप करना था। लाइट्स, कैमरा, एक्शन....शूट शुरू हुआ और रितुपर्णा ने जिस तरह से वो सीन शूट किया उससे सभी के रौंगटे खड़े हो गए। सीन तो एक ही झटके में शूट हो गया लेकिन उसके बाद रितुपर्णा कई दिनों तक चैन से सो नहीं पाईं।
इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में भी किया था।
बकौल रितुपर्णा, 'वो रेप सीन कई दिनों तक मेरे सपनों में आता रहा। मैं सो नहीं पाती थी और उसके बारे में सोचते ही मुझे पसीना आ जाता था।'
निर्देशक को जब रितुपर्णा की इस हालत का अहसास हुआ तो उन्होंने फिल्म के बाकी सीन्स को टोन डाउन कर दिया जिससे कि रितुपर्णा को और सदमा ना लगे।