शाहरुख खान की पत्नी
करण जौहर की कितनी अच्छी दोस्त हैं ये तो पूरा
बॉलीवुड जानता है। हाल ही में गौरी ने करण के जुड़वा बच्चों की नर्सरी डिजाइन की थी जिसे करण ने काफी पसंद किया था। अब गौरी ने करण के घर का एक और कॉर्नर डिजाइन किया है।
गौरी खान जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने हाल ही में करण जौहर के घर की छत डिजाइन की जिसकी तस्वीरें दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
ये भी पढ़ें- शाहरुख के साथ हिट देने वाली इस हीरोइन को रियलटी शो के लिए बेलने पड रहे पापड़
करण गौरी के काम से काफी खुश हैं। ये तस्वीर पोस्ट करते हुए करण ने लिखा, 'मेरा टेरेस टैलेंटेड गौरी खान ने डिजाइन किया है।'
गौरी के साथ उनका बेटा अबराम भी मौजूद था। करण मानते हैं कि अबराम अब अपने पेरेंट्स की तरह ही पोज करने लगे हैं। अबराम और गौरी की ये तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।
ये भी पढ़ें- इस भयावह सीन के बाद सदमे में आ गई थी हीरोइन, रात भर सो नहीं पाती थी
गौरी ने इस डिजाइन की प्रेरणा करण को बताया। उन्होंने लिखा की जब क्लाइंट ही प्रेरणा हो तो रिजल्ट तो शानदार होता ही है।