अभिनेत्री मंदिरा बेदी का हेयरकट उनको एक स्टाइलिश लुक देता है। एक समय था जब मंदिरा का ये हेरयकट उनके लिए परेशानी बन गया था। मंदिरा ने उन दिनों की बात की जब उन्हें बाल छोटे करने के बाद कैसे-कैसे रोल्स के लिए ऑफर आ रहे थे। एक इंटरव्यू के दौरान मंदिरा ने बताया कि शार्ट हेयर की वजह से उन्हें लगभग ज्यादातर पुलिस और 5-6 नेगेटिव रोल्स ऑफर हुए थे। मंदिरा ने बताया कि अब चीजें बदल गई हैं और उन्हें मजबूत आधुनिक महिला के रोल ऑफर किए जाते हैं।
2 of 5
मंदिरा बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
1994 के टेलीविजन धारावाहिक शांति में मंदिरा बेदी मुख्य भूमिका में थीं। उस समय से दर्शकों ने उन्हें लंबे घुंघराले बालों में देखा है। उन्होंने क्योंकि टीवी शो सास भी कभी बहू थी (2001-2003) और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) जैसी फिल्मों सहित कई धारावाहिकों में काम किया है और लगभग सभी में लंबे और सीधे बाल भी रखे हैं। मंदिरा बेदी ने कुछ साल पहले एक रियलिटी शो के दौरान अपने बाल छोटे करवा लिए थे।
3 of 5
mandira bedi
- फोटो : instagram
एक इंटरव्यू में मंदिरा ने कहा, "जब मैंने अपने बाल काटने का फैसला किया, तो काटने वाले ने मुझसे पूछा, 'क्या आपको यकीन है?' और, मैंने फैसला कर लिया था, क्योंकि स्ट्रेटनिंग, कर्लिंग के कारण मैं अपने लंबे बालों से बहुत परेशान हो गई थी। इसलिए, जब उसने मुझसे पूछा कि क्या आप अभी भी बाल छोटे कराना चाहती हैं, तो मैंने हां कहा। उन्होंने कहा बाल तो वैसे भी बढ़ जाएंगे।
4 of 5
Mandira Bedi
- फोटो : social media
मंदिरा बेदी ने आगे बताया कि तब सैलून वाले ने उनके बाल कंधे तक काटे और उसने कहा कि अगर तुम्हें इससे भी छोटे बाल कराने हैं तो कल वापस आ जाना। मंदिरा ने बताया मैं अगले दिन सैलून खुलने से पहले ही पहुंच गई और बाल छोटे करने के लिए कहा। मंदिरा ने बताया कि उनके बाल पिछले 12 साल से छोटे हैं और अब बहुत समय हो गया है।
5 of 5
mandira bedi
- फोटो : instagram
मंदिरा ने बताया कि जब मैंने अपने बाल छोटे कराए तब मुझे बहुत से नेगेटिव रोल्स के लिए ऑफर किए गए। मंदिरा ने कहा मुझे छोटे बाल पसंद हैं। जब तक मैं चाहूंगी इन्हें रखूंगी। अगर मेरे पास कोई ऑफर आता है, जिसमें लंबे बालों की डिमांड होती है तब मैं इसके लिए सोचूंगी।