सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की गॉड फादर कहे जाते हैं, जिन्होंने कई लोगों को इंडस्ट्री में पहचान दिलाई है। इस लिस्ट में हिमेश रेशमिया का नाम भी शामिल है। हर कोई जानता है कि हिमेश रेशमिया का करियर बनाने में सलमान खान का बड़ा हाथ है और ये बात कई बार खुद हिमेश भी इवेंट या फिर रियलिटी शोज में बोलते नजर आ चुके हैं। दोनों जब भी मिलते हैं एक दूसरे की जमकर तारीफ करते हैं। इतना ही नहीं, सलमान खान जब भी हिमेश के साथ किसी रियलिटी शो में आते हैं, तब वह पुराने दिनों को याद करना नहीं भूलते हैं।
दोनों के बीच बेहद प्यार हैं लेकिन इतना प्यार होने के बाद भी हिमेश और सलमान के बीच ऐसे दिन भी आ चुके हैं, तब दोनों के बीच ऑन कैमरा बहस हो चुकी है। इतना ही नहीं, एक बार तो हिमेश रेशमिया सलमान खान पर भड़क भी गए थे। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
2 of 5
हिमेश रेशमिया
- फोटो : Instagram
दरअसल, एक सिंगिंग रियलिटी शो में सलमान खान पहुंचे थे। इस शो में हिमेश रेशमिया जज थे और सलमान खान अपनी किसी फिल्म का प्रमोशन करने आए थे। इस दौरान सलमान खान ने हिमेश रेशमिया के नाक से गाने की आदत का मजाक उड़ाया था और ये काम सलमान पहले भी कई बार कर चुके हैं। हिमेश को सलमान खान की बात का बुरा लगा था लेकिन उन्होंने सलमान खान की इस बात का कोई जवाब नहीं दिया।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद हिमेश रेशमिया एक गाना गाते हैं। इस पर सलमान खान मजाकिया अंदाज में हिमेश पर तंज मारते हैं। इस दौरान सलमान खान ने कहा था, ‘हिमेश तू वो गाना सुना, जो तूने अनु मलिक का उठाया था।’ सलमान खान की यही बात सुनकर हिमेश रेशमिया का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इस दौरान हिमेश ने सलमान की बात का जवाब गुस्से में देते हुए कहा था, ‘एक बार आपके कहने से मैंने एक गाने के चार लाइनों की धुन उठाई थीं और मैं उठाए हुए गानें नहीं गाता।’
4 of 5
हिमेश रेशमिया
- फोटो : Instagram
हिमेश रेशमिया का ये जवाब सुनकर सलमान खान भी हैरान रह गए थे। लेकिन उन्होंने इस मौके पर हिमेश को जवाब देना ठीक नहीं समझा। हालांकि, इस दौरान बात को खत्म करने के लिए हिमेश ने सलमान खान को ‘आई लव यू भाई’ कहा था।
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दावा किया जाता है कि जब हिमेश रेशमिया का करियर खत्म होने की कगार पर आ गया था, तब सलमान खान ने उन्हें फिर से काम दिलाया था। अभिनेता ने अपनी फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में हिमेश को काम दिया था, जिस वजह से वह फिर से इंडस्ट्री में खुद को जमा पाए थे।