आम पति-पत्नि हों या फिर कोई बॉलीवुड कपल शादी के बाद अक्सर मियां-बीवी में मनमुटाव हो जाता है। बॉलीवुड की गलियों में कई बार स्टार कपल्स को मीडिया के सामने ही अपने पार्टनर पर आपा खोते देखा गया है। हालांकि झगड़ा मीडिया के सामने हो या घर के अंदर इन सितारों की बातें झट से वायरल हो जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के झगड़े का एक किस्सा बताने जा रहे हैं जब बिग बी ने अपना सारा गुस्सा जया बच्चन पर निकाल दिया था।
2 of 5
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि जया बच्चन को अक्सर मीडिया के सामने गुस्सा करते या डांट फटकार लगाते देखा गया है जबकि अमिताभ बच्चन काफी शांत और सामान्य नजर आते हैं। हालांकि एक मौका ऐसा भी था जब अमिताभ ने इंटरव्यू का सारा गुस्सा जया बच्चन पर निकाल दिया था। ये बात 1992 की है जब अपने 50वें जन्मदिन पर अमिताभ पत्नी जया के साथ अपने घर प्रतीक्षा में इंटरव्यू दे रहे थे।
बताया जाता है कि इंटरव्यू के दौरान पत्रकार ने बिग बी से उनकी निजी जिंदगी के कुछ ऐसे सवाल पूछ लिए थे जो उन्हें बिल्कुल अच्छे नहीं लगे थे। इनमें से कई सवाल अमिताभ के अफेयर को लेकर थे जैसे कि क्या आपका दूसरी महिला से अफेयर है? कहा जाता है कि परवीन बाबी के साथ आपका अफेयर था? क्या इस बात में सच्चाई है, क्या आपका रेखा से अफेयर है?
4 of 5
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन
इन सारी बातों से अमिताभ को गुस्सा आ रहा था लेकिन उन्होंने जवाब दिया कि उनका किसी से अफेयर नहीं है, ना रेखा और ना ही परवीन से। इन खबरों में कोई सच्चाई नही हैं, लेकिन वो मैगजींस को ऐसी खबरें छापने से नहीं रोक सकते। इसके बाद जब इंटरव्यू खत्म हुआ तो जया ने पत्रकार और उनकी टीम को लंच करके जाने को कहा।अमिताभ पत्रकार की बातों से गुस्से में बैठे थे ऐसे में उनका सारा गुस्सा खाने की टेबल पर निकल गया।
5 of 5
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन
खबरों की माने तो रोटी-चावल के मुद्दे पर बिग बी ने सारी भड़ास जया पर निकाल दी थी। उस समय जया ने उनसे पूछा कि- क्या आप चावल लेंगे? और अमिताभ ने कहा कि-' मैं चावल नहीं खाता आप मुझसे क्यों पूछ रही हैं? जया ने कहा कि -'अभी रोटियां बनकर नहीं आई हैं इसलिए आपको चावल दे रही हूं'।इस पर अमिताभ भड़क गए और कहा कि जब तक रोटियां नहीं आ जाती वो इंतजार करेंगे। क्या इतनी सी बात समझ नहीं आ रही? अमिताभ के गुस्से को देखकर जया भी किचन में चली गईं। वो जानती थीं कि अमिताभ सवालों से नाराज हैं।हालांकि बाद में वो शांत हो गए और उनका गुस्सा भी ठंडा हो गया। इसके बाद कभी भी अमिताभ को सबके सामने जया पर नाराज होते नहीं देखा गया।