"राजराजा चोलन के काल में 'हिंदू धर्म' जैसी कोई चीज नहीं थी"...फिल्म निर्माता-अभिनेता कमल हासन के इस बयान से बवाल मच गया है। दरअसल, हाल ही में अभिनेता, मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेल्वन-1' की विशेष स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। जहां उन्होंने फिल्म देखने के बाद 'पोन्नियिन सेल्वन-1' के नायक राजराजा चोलन को एक हिंदू राजा के रूप में चित्रित करने के हालिया विरोध के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि 'राजराजा चोलन के समय में हिंदू धर्म की अवधारणा ही नहीं थी और यह शब्द अंग्रेजों ने अपनी सुविधा के लिए गढ़ा था।" कमल हासन के इस बयान के बाद से ही बयान-बाजी का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि, इस विवाद की शुरुआत कमल हासन से नहीं बल्कि तमिल निर्देशक के बयान से हुई थी। आइए जानते हैं, निर्देशक ने आखिर ऐसा क्या कहा कि राजराजा के धर्म पर सवाल उठने लगे हैं। पढ़िए...
Kamal Haasan: राजराजा चोलन के समय में नहीं थी हिंदू धर्म की अवधारणा, कमल हासन के इस बयान से मचा बवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन