देशभर में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस वेडिंग सीजन में आम से लेकर खास कई जोड़े शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में मनोरंजन जगत में भी इस बार शादियों की धूम मची हुई है। एक तरफ जहां विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की खबरें लगातार सामने आ रही है, तो वहीं राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रैंड पत्रलेखा ने भी इस बार सात फेरे लेने की तैयारी शुरू कर दी है।
हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कपल की शादी के सेरेमनी की शुरुआत हो चुकी है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी से ठीक दो दिन पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं। दरअसल, हुमा और पत्रलेखा एक- दूसरे के अच्छे दोस्त है। ऐसे में अपनी दोस्त के इस खास दिन में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस दिल्ली से कार में चंडीगढ़ के लिए रवाना हुईं।
2 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की शादी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल, इस वेडिंग को पूरी तरह से सीक्रेट रखने की कोशिश जारी है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार राव 14 नवंबर को पत्रलेखा के साथ चंडीगढ़ में सात फेरे लेंगे। इस सिलसिले में आमंत्रित मेहमान रविवार को चंडीगढ़ पहुंचेंगे।
3 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि शादी के लिए पहले जयपुर में कुछ लोकेशन चुने गए थे, लेकिन वहां बात न बनने के बाद में चंडीगढ़ को ही फाइनल किया है। अभिनेता की शादी के दौरान पूरे 3 दिनों तक रीति- रिवाज से सभी रस्में की जाएगी। इसके तहत शनिवार को मेहंदी सेरेमनी के बाद रविवार को शादी होगी और फिर सोमवार को एक पोस्ट वेडिंग सेरेमनी का आयोजन होगा।
4 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो शादी में काफी कम लोगों को आमंत्रित किया गया है। दरअसल, इस शादी समाहोर को निजी ही रखा जा रहा है। ऐसे में इस दौरान राजकुमार राव और पत्रलेखा के करीबी बॉलीवुड के कई ऐसे डायरेक्टर और एक्टर शामिल हो सकते हैं। हुमा कुरैशी पहले ही शादी में पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा हंसल मेहता समेत कुछ और दिग्गज निर्देशक भी शादी में शामिल होंगे।
5 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस कपल ने फिल्म सिटीलाइट में साथ काम भी किया है। इन दोनों का नाम बॉलीवुड की खास जोड़ियों में शामिल है। दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। इसी के चलते अभिनेता अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी पत्रलेखा के साथ वक्त बिताने का मौका नहीं छोड़ते। अब उनके फैंस बेसब्री से इस जोड़े की शादी का इंतजार कर रहे हैं।