टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे लंबे समय से विक्की जैन साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर कई जगह साथ में स्पॉट किए जाते हैं। इसके अलावा यह कपल आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इसी बीच अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और विक्की जैन शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लगातार आ रही शादी की खबरों के बीच अंकिता और विकी ने आखिरकार शादी के लिए दिन तय कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंकिता लोखंडे और विकी जैन ने अपने इस खास दिन के लिए 12, 13 और 14 दिसंबर की तारीख तय की है। बताया तो यह भी जा रहा है कि कपल ने अपनी शादी के लिए कुछ करीबी सेलेब्स और रिश्तेदारों को पहले ही सूचित कर दिया है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कपल की तरफ से कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।
2 of 5
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबर यह भी है कि अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की शादी के लिए इनविटेशन कार्ड भी छपने शुरू हो गए हैं। जिसके बाद जल्द ही रिश्तेदारों और दोस्तों को निमंत्रण भेजा जाएगा। अंकिता लोखंडे और विकी जैन करीब साढ़े तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
3 of 5
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ही अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दोनों की दिवाली पार्टी की कुछ फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही इन फोटोज और वीडियोज में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आए।
4 of 5
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की जैन पेशे से बिजनेसमैन और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए ही हुई थी। इसके बाद दोनों की कई मुलाकात हुई और फिर दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हो गया। विक्की से पहले अंकिता लोखंडे, दिवंगत स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशन में थीं, लेकिन दोनों साल 2016 में अलग हो गए थे।
5 of 5
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल के अंत में कई सेलेब्स की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। इससे पहले खबर आई थी कि कैटरीना कैफ- विक्की कौशल दिसंबर में शादी कर रहे हैं। इसी बीच अब राजकुमार राव और पत्रलेखा के नवंबर में शादी के करने की चर्चाएं भी तेज हैं।