तेरी सब समस्या का नो समाधान, तू दुखी है
'पिडली सी बातें' करके लोगों को कंफ्यूजन में डालने के बाद अमिताभ बच्चन अब 'बडुम्बा' समस्या पर प्रकाश डालने आ रहे हैं। हाल ही में बिग बी ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया जिसमें वह विचित्र बोल गुनगुना रहे हैं।
ट्विटर से परेशान आधी रात स्टूडियो पहुंचे बिग बी, बोल पड़े 'तेरी समस्या का नो समाधान, तू दुखी है'
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने फिल्म '102 नॉट आउट' के लिए एक रैप गाना गाया है। खास बात यह है कि उन्होंने ही इस गाने का संगीत भी तैयार किया है। इस नए गाने का नाम 'बडुम्बा' है।
T 2521 - BBBAAADDUUUMMBAAA !! 🏏YEEEAAAAHHHHHH !
'बडुम्बा' एक विशेषण है जिसका का इस्तेमाल बेवकूफ, लापरवाह और दुखी लोगों के लिए किया जाता है। अगर थोड़ा फ्लैशबैक में जाएंगे तो आपको याद आएगा कि जब भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 मैच में 75 रनों से इंग्लैंड को हराया था, तो फिरंगियों की इस शर्मनाक हार के लिए भी अमिताभ बच्चन ने 'BAADDUUMBA' शब्द का इस्तेमाल किया था।
Eng losing a T20 to IND by 70+ runs with 20+ balls remaining, is truly HUMILIATING ! INDIA 👏 pic.twitter.com/zrxevC3I3W
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह इस बडुम्बा गाने की रिकॉर्डिंग करते नजर आ रहे हैं।
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
गौरतलब है कि फिल्म '102 नॉट आउट' में अमिताभ बच्चन 75 वर्षीय शख्स का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में ऋषि कपूर उनके पिता के किरदार में दिखेंगे जिनकी उम्र 102 साल है। यह फिल्म सौम्या जोशी के लिखे इसी नाम के गुजराती नाटक पर आधारित है। उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी यह फिल्म 4 मई को रिलीज होगी।