VJ Chitra Suicide Death: तमिल टीवी अभिनेत्री वीजे चित्रा की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। चित्रा 9 दिसंबर को चेन्नई के बाहरी इलाके में एक होटल में मृत पाई गई थी। वह महज 28 साल की थीं। अब तमिलनाडु की पुलिस ने अभिनेत्री के पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
2 of 5
VJ Chitra
- फोटो : Instagram- @chithuvj
दरअसल अभिनेत्री की आत्महत्या की पूरी कहानी उनके पति ने ही पुलिस को सुनाई थी। चित्रा की मां ने बिजनेसमैन हेमंत रवि पर यह आरोप लगाया था कि उसने उनकी बेटी को पीटकर मार डाला। हेमंत के खिलाफ धारा 306, आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि हेमंत एक टीवी सीरियल में चित्रा द्वारा इंटीमेट सीन दिए जाने से नाराज थे।
3 of 5
VJ Chitra
- फोटो : Instagram- @chithuvj
9 दिसंबर को चित्रा देर रात करीब 2.30 बजे शूटिंग करने के बाद होटल लौटी थीं। वह होटल में अपने पति के साथ रह रही थीं। हेमंत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि होटल पहुंचने के बाद चित्रा ने कहा कि वह नहाने जा रही हैं। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकलीं, जिसके बाद उन्होंने होटल के स्टाफ को इसकी जानकारी दी। जब डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो सीलिंग से उनका शव लटका मिला।
4 of 5
VJ Chitra
- फोटो : Instagram- @chithuvj
जिस दिन चित्रा की मौत हुई उस दिन भी हेमंत ने उनके साथ गलत बर्ताव किया था। मालूम हो कि कई दिनों तक चित्रा के दोस्तों और हेमंत से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। चित्रा और हेमंत की सगाई अगस्त में हुई थी और दोनों ने अक्टूबर में रजिस्टर्ड शादी की थी।
5 of 5
वीजे चित्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
वीजे चित्रा के नाम से मशहूर चित्रा कामराज टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा थीं। बता दें कि चित्रा को पांडियन स्टोर्स के सीरियल में उनके किरदार के लिए जाना जाता है। यह सीरियल विजय टीवी पर प्रसारित होता है। उन्होंने इसमें मुलई की भूमिका निभाई थी।