{"_id":"5a65cebe4f1c1b410b8b4711","slug":"vivek-oberoi-is-set-to-do-another-web-series-with-ekta-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एकता कपूर के साथ काम करेगा ये स्टार, 11 साल पहले गैंगस्टर बन हुआ था फेमस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एकता कपूर के साथ काम करेगा ये स्टार, 11 साल पहले गैंगस्टर बन हुआ था फेमस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Jan 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi
लंबे समय तक बड़े पर्दे से गायब रहे अभिनेता विवेक ओबेरॉय जल्द ही वेब सीरीज से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। विवेक अपना अगला प्रोजेक्ट एकता कपूर के साथ कर रहे हैं।
विवेक ने ट्वीट किया, 'मैं अपने सभी शानदार फैंस के साथ एक बड़ी खबर शेयर करना चाहता हूं। मेरा अगला प्रोजक्ट एएलटी बालाजी के साथ मारधाड़ से भरपूर अपराध आधारित वेब सीरीज है। इसकी शूटिंग का बेसब्री से इंतजार है। एकता कपूर के साथ दोबारा काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।'
Here’s the BIG announcement I have been wanting to share with all my incredible fans! My next project is an action-packed crime based web series with @altbalaji. Can’t wait to start shooting for it! Super excited to collaborate with the amazing @ektaravikapoor once again!
— Vivek Anand Oberoi (@vivek_oberoi) January 21, 2018
Vivek Oberoi
विवेक ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'धन्यवाद एक्तू। 'शूटआउट एट लोखंडवाला' की हमारी सफलता के बाद अपराध आधारित वेब सीरीज के लिए बहुत उत्साहित हूं। इस परिवार का हिस्सा बनने पर खुशी है। पूरी टीम को प्यार।'
Thank you Ektu! So excited to reunite in the crime space after our success with #ShootoutAtLokhandhwala, glad to be a part of the ‘Family’. Much love to the entire team! https://t.co/WDTq7q57qQ
— Vivek Anand Oberoi (@vivek_oberoi) January 21, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi
विवेक ओबरॉय 11 साल बाद फिर से एकता कपूर के साथ काम करने जा रहे हैं। फिलहाल विवेक अमेजन फिल्म और एकता कपूर के साथ दो प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। शीघ्र ही वह एक एक्शन फिल्म में दमदार रोल करते हुए नजर आएंगे।