बॉलीवुड की कई फिल्मों में दमदार किरदार निभा चुके अभिनेता विश्वजीत प्रधान का आज जन्मदिन है। 11 सितंबर 1965 को जन्में विश्वजीत ना केवल फिल्मों में बल्कि टीवी इंडस्ट्री में भी अपना लोहा मनवा चुके हैं। विश्वजीत अक्सर पुलिस इंस्पेक्टर या कमिश्नर की भूमिका में दिखते हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...
2 of 5
Vishwajeet Pradhan
- फोटो : social media
विश्वजीत ने अपने करियर की शुरुआत 1988 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'फौजी' से की। इसी सीरियल से शाहरुख खान ने भी डेब्यू किया था। यहीं से विश्वजीत के लिए फिल्मों और टीवी सीरियल के दरवाजे खुल गए। विश्वजीत की मुख्य फिल्मों में 'राज', 'करम', 'यलगार', 'जख्म', 'नो प्रॉब्लम' और 'जहर' हैं।
3 of 5
Vishwajeet Pradhan
- फोटो : social media
टीवी सीरियल 'मर्यादा: लेकिन कब तक?' में विश्वजीत पुलिस इंस्पेक्ट र ब्रह्मानंद झाकड़ का रोल कर हिट हुए। इसके अलावा वो टीवी शो 'एक बूंद इश्क' में भी नजर आ चुके हैं। करीब 30 साल के करियर में विश्वजीत ने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
4 of 5
Vishwajeet Pradhan
- फोटो : social media
निजी जिंदगी की बात करें तो विश्वजीत ने फैशन डिजाइनर सोनालिका प्रधान से शादी की है। सोनालिका एक प्रोड्यूसर भी हैं और वो फैशन ब्रांड विटामिन (Vitamin) की मालकिन हैं। विश्वजीत और सोनालिका के दो बच्चे हैं, बेटी ध्रुविका और बेटा ओजस। फिल्मों से ब्रेक लेकर विश्वजीत ने कई साल ऑस्ट्रेलिया में पत्नी के बिजनेस को आगे बढ़ाया। बाद में उन्होंने दोबारा मुंबई में वापसी की।
5 of 5
Vishwajeet Pradhan
- फोटो : social media
एक बार फिल्म की शूटिंग के वक्त विश्वजीत के साथ बड़ा हादसा हो गया था। फिल्म 'नो प्रॉब्लम' के सेट पर आग लग गई थी। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग समुद्र के बीच में हो रही थी। इस सीन में विश्वजीत आग से खुद को बचाने की कोशिश करने वाले थे। जब सेट पर आग पकड़ी, तो उनके पैर में चोट लगी, सभी ने सोचा कि वो एक्टिंग कर रहे हैं। थोड़ी देर में वहां मौजूद लोगों को लगा कि वो असल में हादसे के शिकार हो गए हैं तब फटाफट आग बुझाई गई और विश्वजीत को मेडिकल सेवाएं दीं गई। इस हादसे में विश्वजीत बाल-बाल बचे थे।
अजय देवगन की अभिनेत्री ने विदेशी संग रचाई थी शादी, बर्थडे पर जानें श्रिया सरन से जुड़े अनसुने तथ्य