{"_id":"608549148ebc3e5925790592","slug":"virat-kohli-poses-with-burp-cloth-on-shoulders-giving-father-goals-fans-says-best-daddy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Virushka: विराट कोहली के कंधे पर वामिका का बर्प क्लॉथ देख खुश हुए फैंस, बोले - बेस्ट पापा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Virushka: विराट कोहली के कंधे पर वामिका का बर्प क्लॉथ देख खुश हुए फैंस, बोले - बेस्ट पापा
अनुष्का शर्मा और कैप्टन विराट कोहली हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं बेटी के जन्म के बाद से तो वह लगातार लाइमलाइट में ही हैं। हालांकि दोनों ने बेटी वामिका की साफ तौर पर तस्वीर साझा नहीं की है बावजूद इसके भी तीनों कई बार साथ नजर आते हैं। विराट इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं लेकिन वह फिर भी एक पिता की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं लेकिन आप तस्वीरों में देख सकते हैं और खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं। हाल ही में विराट-अनुष्का की एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें क्रिकेटर अपनी बेटी के बर्प क्लॉथ के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
2 of 5
विराट कोहली, वामिका-अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram
दरअसल, विराट और अनुष्का की यह तस्वीर क्रिकेटर संजय पहल ने साझा की है। तस्वीर में विरुष्का उनके साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस की नजर पड़ती है विराट के कंधे पर रखे बर्प क्लॉथ पर जो कि उनकी बेटी वामिका का है। बस फिर क्या था देखते ही देखते यह तस्वीर वायरल हो गई और चारों तरफ लोग विराट की तारीफ करते नहीं थम रहे हैं।
वहीं इसी तस्वीर को विराट-अनुष्का के एक फैनपेज ने भी शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, चलो विराट के कंधे पर भी वामिका का बर्प क्लॉथ देखने को मिल गया। उम्मीद है अगली बार वामिका की भी तस्वीर देखने को मिलेगी।
बता दें कि कुछ समय पहले अनुष्का शर्मा ने भी वामिका के बर्प क्लॉथ के साथ एक तस्वीर साझा की थी जिसपर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। वहीं विराट की भी ऐसी ही तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है। इतना ही नहीं, लोगों ने तो उन्हें बेस्ट पापा भी कहा है और तस्वीर पर जमकर प्यार लुटाया है।
विज्ञापन
5 of 5
अनुष्का और विराट
- फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि इस साल जनवरी में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली माता-पिता बने। अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया था। विराट ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी थी। वहीं दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो विराट अभी आईपीएल में व्यस्त हैं। वहीं, अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के तहत 'काला' फिल्म का निर्माण कर रही हैं, जिसका निर्देशन बुलबुल फिल्म की डायरेक्टर अनविता दत्त करेंगी। फिल्म में तृप्ती डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी। बता दें कि ये फिल्म दिग्गज एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान की डेब्यू फिल्म होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।