शादी को लेकर Troll हुए विराट-अनुष्का, कमेंट्स पढ़कर हंस पड़ेंगे आप
इटली में एक निजी समारोह में अनुष्का और विराट एक-दूसरे के हो गए। शादी के बाद अब दोनों भारत लौटने की तैयारी कर रहे हैं। फैंस को भी उनका बेसब्री से इंतजार है।रिंग सेरेमनी, हल्दी, मेहंदी और शादी के बाद अब अनुष्का की विदाई का वीडियो सामने आया है। शादी की रस्मों के बाद अनुष्का की विदाई हुई। जहां वो रोते हुए नजर आईं। लेकिन इन सबके बीच फेसबुक पर यूजर्स अनुष्का और विराट को ट्रोल करने लगे।
Here's a video of Anushka's vidaai 😭 #VirushkaWEDDING pic.twitter.com/KOHN4rgE1f
एक यूजर ने लिखा कि 'दादी तक को तो बुलाया नहीं विदाई में फूट-फूटकर रोकर दिखावा कर रही हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'विदाई के लिए अनुष्का नहीं रोई, बल्कि 'जब हैरी मेट सेजल' के फ्लॉप होने का गम था जो आंसुओं में बह गया।'