बॉलीवुड के दबंग खान जितना अपनी दरियादिली के लिए फेमस हैं, उतने ही फेमस हैं उनके गुस्से के किस्से। ऐसा ही कुछ देखने को मिला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में। वीडियो में एक फीमेल फैन सलमान खान को खींचते नजर आ रही है।
महिला फैन ने जबरदस्ती खींचा सलमान का हाथ तो भड़क गए 'सुल्तान', यूजर बोला- '..घूंसा नहीं मारा'
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को इंस्टाग्राम पर विरल के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में सलमान खान नीले रंग की शर्ट में नजर आ रहे हैं। ऐसे में लाल रंग की ड्रेस में एक फीमेल फैन उनके पास आती हैं और पीछे होने परे सलमान खान का हाथ पकड़ कर खींचती है।
फीमेल फैन के द्वारा ऐसा खींचा जाना सलमान खान को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा और उनके चेहरे पर गुस्से को साफ देखा जा सकता है। हालांकि सलमान अपने गुस्से को काबू में करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।
#SalmanKhan does not appreciate a fan pulling him like this
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स सलमान खान के समर्थन में ही कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि मेरी मां अगर ऐसे मेरा हाथ खींचे तो मुझे गुस्सा आ जाता है ये तो अजनबी है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि किसी को भी ऐसे खींचना पसंद नहीं आएगा। सलमान भाई विनम्र हैं इसलिए घूंसा नहीं मारा।
बात सलमान खान के वर्कफ्रंट की करें तो ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर नजर आए थे।