हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक राजकुमार हिरानी पर भी मीटू का वार चल गया है। उन पर 'फिल्म' संजू' की एक असिस्टेंट ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि संजू के पोस्ट प्रोडक्शन के 6 महीने के दौरान (मार्च से लेकर सितंबर तक) उनका यौन शोषण हुआ था। लेकिन हिरानी ने इन सब आरोपों से इनकार किया है। ऐसे में आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली निर्माता और लेखिका विनता नंदा ने राजकुमार हिरानी के बयान पर पलटवार किया है.....
विनता ने राजकुमार हिरानी के वकील आनंद देसाई के उस ट्वीट पर रीट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'इस तरह के सारे आरोप सरासर गलत हैं और पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। तो इसपर विनता ने रीट्वीट करते हुए लिखा है 'मीटू के तहत आया एक और मामला बहुत निराशाजनक है, अब कौन बचा है जिस पर महिला विश्वास कर सके?
3 of 5
rajkumar hirani
- फोटो : Amar Ujala
पिछले दिनों खबर आई थी कि फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' है से राजकुमार हिरानी का नाम गायब है। उस वक्त इसके पीछे की वजह पता नहीं चली थी लेकिन अब माना जा रहा है कि यौन शोषण की शिकायत मिलने की वजह से ऐसा किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि 'संजू' फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के 6 महीने के दौरान (मार्च से लेकर सितंबर तक) उनका यौन शोषण हुआ था। जब महिला ने विरोध किया तो राजकुमार हिरानी ने उन्हें फिल्म से निकालने की धमकी दी।
4 of 5
rajkumar hirani
- फोटो : file photo
महिला के मुताबिक उससे कहा गया कि उसका करियर भी बर्बाद हो जाएगा। महिला के मुताबिक, उन्होंने उस वक्त राजकुमार हिरानी के खिलाफ इसलिए कुछ नहीं कहा क्योंकि वो अपनी नौकरी बचाना चाहती थी। इन मामलों में बोलना आसान नहीं होता। अगर वो विरोध करती तो राजकुमार हिरानी उल्टा उन्हें बदनाम कर सकते थे। उन्होंने इस मामले में 'संजू' फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा से ईमेल के जरिए शिकायत भी की थी। इतना ही नहीं महिला ने विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा और फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर अभिजात जोशी को भी ईमेल में मेंशन किया था।
आपको बता दें, 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा हैं। उनके साथ राजकुमार हिरानी भी फिल्म को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस पूरे मामले पर अभी तक विधु विनोद चोपड़ा की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वहीं 3 ईडियट्स और पीके फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस अमरदीप झा हिरानी के सपोर्ट में उतर आई हैं।