फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुणाल खेमू के समर्थन में उतरे विक्रांत मैस्सी, कहा- 'सिस्टम कब फेयर होगा?'

Tue, 30 Jun 2020 11:58 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 30 Jun 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Vikrant Massey Supports Kunal Khemu on disney hotstar invitation ignorance lootcase
विक्रांत मैस्सी, कुणाल खेमू - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस छिड़ी हुई है। ये बहस अब आने वाले दिनों के साथ बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में अभिनेता कुणाल खेमू ने डिजनी प्लस हॉटस्टार की प्रेस कॉन्फ्रेंस का न्यौता न मिलने पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। अब कुणाल का समर्थन किया है अभिनेता विक्रांत मैस्सी ने।

Vikrant Massey Supports Kunal Khemu on disney hotstar invitation ignorance lootcase
कुणाल खेमू - फोटो : SELF

दरअसल सोमवार को हिंदी की सात बड़ी फीचर फिल्मों को सीधे मोबाइल पर रिलीज करने का एलान किया गया था। इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट और वरुण धवन को शामिल किया गया। लेकिन इसमें कुणाल खेमू को शामिल नहीं किया गया जबकि रिलीज होने वाली इन सात फिल्मों में एक उनकी फिल्म लूटकेस भी शामिल है।

Vikrant Massey Supports Kunal Khemu on disney hotstar invitation ignorance lootcase
Vikrant Massey - फोटो : instagram

इस बात से कुणाल काफी नाराज हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए अपना गु्स्सा जाहिर किया। अब कुणाल के इस ट्वीट का समर्थन विक्रांत मैस्सी ने किया है। विक्रांत ने कुणाल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'फेयर एंड लवली से फेयर तो हटा दिया पर ये सिस्टम कब फेयर होगा?'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikrant Massey Supports Kunal Khemu on disney hotstar invitation ignorance lootcase
कुणाल खेमू - फोटो : Social Media

कुणाल ने अपने ट्वीट में गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा था, 'इज्जत और प्यार मांगा नहीं कमाया जाता है। कोई ना दे तो उससे हम छोटे नहीं हो जाते हैं। बस खेलने के लिए मैदान बराबर दे दो, छलांग हम भी ऊंची लगा सकते हैं।'
 

विज्ञापन
Vikrant Massey Supports Kunal Khemu on disney hotstar invitation ignorance lootcase
भुज, लक्ष्मी बम, बिग बुल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि कुणाल खेमू से पहले विद्युत जामवाल ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सवाल उठाए थे। बता दें कि सोमवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब, अजय देवगन ने अपनी फिल्म भुज, आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म सड़क 2 और अभिषेक बच्चन ने अपनी फिल्म बिग बुल की जानकारी दी थी।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले ही अपडेट हो गया था विकिपीडिया! फैंस ने लगाई अमित शाह से न्याय की गुहार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed