अभिनेता विक्रांत मैसी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ शादी रचा चुके हैं। विक्रांत और शीतल ने वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को अपनी शादी रजिस्टर्ड करवाई है। खबरों के मुताबिक, उन्होंने अपने वर्सोवा के घर में ही शादी रजिस्टर करवाई है। इसके बाद दोनों की फैमिली साथ में नजर आई और एक छोटा सा रियूनियन हुआ। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिसमें विक्रांत और शीतल की रीति-रिवाज वाली शादी की बात की जा रही है। इन सबके बीच विक्रांत मैसी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेता ने शीतल के साथ अपनी शादी की योजना पर खुलकर बात की है।
विक्रांत मैसी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उनका ग्रैंड वेडिंग करने का कोई प्लान नहीं है। वह अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखेंगे। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता उनकी फिल्में और निर्माता हैं और वह उन्हें पूरा करने में बिजी हैं।
2 of 5
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्रांत मैसी ने कहा, ‘मेरा पहला प्यार और मेरी पहली प्राथमिकता हमेशा मेरे निर्माता हैं। कोविड का ये स्टार्ट-स्टॉप, लॉकडाउन, फिर आंशिक लॉकडाउन, नाईट कर्फ्यू, इन सब के चलते मेरे प्रोड्यूसर्स का काफी नुकसान हुआ है। इसलिए वे मेरा पहला प्यार हैं और मेरी प्राथमिकता वहां जाकर उन काम को पूरा करना है।’
3 of 5
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे उन्होंने कहा, ‘शादी के लिए जब वक्त मिलेगा तब कर लेंगे। और जब कर लेंगे तब आपको पता भी चल जाएगा।' इस दौरान अभिनेता ने ये भी बताया कि वह निजी व्यक्ति हैं। उन्होंने मीडिया में कभी अपनी पर्सनल लाइफ को आने नहीं दिया और ऐसा आगे भी नहीं होगा। इसी वजह से उन्हें ऐसा लगता है जैसा चल रहा है वैसा आगे भी चलेगा।
4 of 5
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्रांत मैसी शीतल ठाकुर की कोर्ट मैरिज के बाद कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिसमें दोनों की शादी की डेट को लेकर दावा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर 18 फरवरी को रीति-रिवाज के साथ सात फेरे ले सकते हैं, जो अब विक्रांत के इंटरव्यू के बाद गलत लग रही है। वहीं, कुछ में दावा किया है कि विक्रांत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गैसलाइट’ की शूटिंग खत्म करके शीतल ठाकुर संग सात फेरे लेंगे।
5 of 5
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्रांत और शीतल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के पहले सीजन में एक साथ काम किया था। चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विक्रांत और शीतल ने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में प्राइवेट रोका समारोह किया था।