डायरेक्टर-प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट इन दिनों अपनी एक नई तस्वीर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। विक्रम भट्ट जल्द ही 50 साल के होने जा रहे हैं लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यही नहीं एक बारगी तो उन्हें देखकर पहचानना मुश्किल हो रहा है।
कभी सुष्मिता सेन के साथ इस डायरेक्टर का था अफेयर, अब देखकर पहचानना हुआ मुश्किल
A post shared by Vikram Bhatt (@vikrampbhatt) on
विक्रम भट्ट ने इंडस्ट्री में अपने लुक से खास पहचान बनाई है। विक्रम अभी तक सफेद दाढ़ी और बालों के साथ ही नजर आए हैं। उनका ये नया लुक देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी तारीफें कर करे हैं। बता दें कि विक्रम जल्द ही वेब सीरीज 'जिंदाबाद' में नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज में रोहित रॉय भी हैं। अब देखना होगा कि डायरेक्शन के बाद एक्टिंग के क्षेत्र में विक्रम भट्ट की मेहनत कितनी रंग लाती है।
फिल्मों के अलावा विक्रम भट्ट अपने अफेयर की खबरों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। सुष्मिता सेन के साथ विक्रम भट्ट अपने रिलेशनशिप को लेकर इतने गंभीर थे कि कहा जाता है ब्रेकअप के बाद उन्होंने सुसाइड की कोशिश भी की थी। सुष्मिता के साथ अफेयर के कारण ही साल 1998 में उनका तलाक हुआ था।