अभिनेता कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' जबरदस्त हिट साबित हुई है। पहले दिन से ही यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म के जरिए कमल हासन ने तमाम रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म को फैंस से मिले बेशुमार प्यार से सिर्फ निर्माता-निर्देशकों को ही फायदा नहीं हुआ है। बल्कि, फिल्म वितरकों और थिएटर मालिकों की भी खूब चांदी हुई है। यही वजह है कि एक थिएटर मालिक ने तो अभिनेता से गुजारिश कर डाली है कि वह ज्यादा से ज्यादा फिल्में साइन करें।
2 of 4
विक्रम
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि थिएटर मालिक एवं तमिलनाडु थिएटर ऑनर एसोसिएशन के सचिव, एएसपी श्रीथेर ने अभिनेता कमल हासन से गुजारिश की है कि वह ज्यादा फिल्में करें। श्रीथेर के बयान का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। श्रीथेर ने कहा है, 'कमल हासन सर से हमारी गुजारिश है कि वह ज्यादा फिल्मों में काम करें। उन्हें कम से कम दस फिल्में बनानी चाहिए। उनकी फिल्म 'विक्रम' तमिल सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। बॉक्स-ऑफिस, थिएटर मालिकों-फिल्म वितरकों और निर्माताओं को होने वाले मुनाफे के मामले में भी यह फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हिट रही है। अगर वह ज्यादा फिल्में करेंगे, हम थिएटर मालिकों को अपने सिनेमाघरों में उन्हें दिखाने से मुनाफा होगा, जिसकी अभी हमें जरुरत है।'
3 of 4
विक्रम फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपको बता दें कि फिल्म 'विक्रम' 03 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को जिस कदर दर्शकों से प्यार मिला, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि 67 साल की उम्र में भी कमल हासन का जादू बरकरार है। यही वजह है कि फिल्म वितरक भी अब अभिनेता की तरफ उम्मीद टिकाए बैठे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कमल हासन इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
4 of 4
कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'विक्रम' कमल हासन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म अपने 26वे दिन भी बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। कमल हासन की फिल्म के हिंदी संस्करण ने मंगलवार को 0.13 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं कुल कमाई की बात करें तो 'विक्रम' ने अकेले भारत में ही 273.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म जल्द ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी।