अपनी फिल्मों, वेब सीरीज या किसी टेलीविजन शो के प्रसारण से ठीक पहले मुंबई फिल्म जगत के कलाकारों को सुर्खियों की तलाश रहती है। किसी को ऐन इसी वक्त अपना फैशन याद आता है, किसी को बचपन की याद सताती है तो कोई अपनी पुरानी फिल्मों के किस्से लेकर बैठ जाता है। कुछ कलाकारों को उनके सलाहकार इस दौरान एक ‘अफेयर’ पाल लेने की सलाह दे देते हैं और शुरू हो जाती हैं सोशल मीडिया पर ‘इलू इलू’ करती तस्वीरें लेकिन इन तस्वीरों और इन कथित अफेयर्स पर इसमें शामिल सितारे कुछ दिनों बाद ही बात तक नहीं करना चाहते हैं। ऐसा ही कुछ किया है अभिनेता विजय वर्मा ने।
Vijay Verma: फैशन सेंस के मामले में इस सुपरस्टार को कॉपी करते हैं विजय वर्मा, कहा- मैं उनकी स्टाइल पर...
2 of 5
विजय वर्मा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विजय वर्मा की एक वेब सीरीज ‘कालकूट’ जल्द ही जियो सिनेमा पर प्रसारित होने वाली है। इस सीरीज में उनके साथ धाकड़ अदाकारा श्वेता त्रिपाठी भी हैं लेकिन ओटीटी की पीआर टीम फिलहाल सिर्फ विजय वर्मा के ही इंटरव्यू करवा रही है। बीते दिन विजय वर्मा के खूब सारे इंटरव्यू तय हुए और इनमें से एक इंटरव्यू उन्हें ‘अमर उजाला’ के लिए भी करना था। इंटरव्यू का समय और दिन तय करते समय कोई शर्त या पूर्व सूचना इंटरव्यू के सवालों के लिए नहीं दी गई लेकिन ऐन इंटरव्यू शुरू होने से पहले एक निर्देश आया।
3 of 5
विजय वर्मा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जियो सिनेमा की पीआर टीम ने सुबह 11 बजे शुरू होने वाले इंटरव्यू के लिए ठीक 10 बजकर 51 मिनट पर एक लिखित संदेश भेजा जिसके मुताबिक इंटरव्यू करने वाले को विजय वर्मा से उनके निजी जीवन, राजनीति या धर्म से संबंधित कोई सवाल नहीं पूछना था। ऐसा निर्देश आमतौर पर चोटी के सितारे मसलन शाहरुख खान, सलमान खान आदि की टीम ने भी आज तक नहीं दिया है। सार्वजनिक जीवन में ये सितारे जो कुछ भी करते हैं, उस पर बिंदास बात करते हैं। मसलन, सलमान खान से जब पिछली बार उनकी सिगरेट पीने की लत पर सवाल पूछा गया तो वह थोड़ा असहज तो हुए लेकिन जवाब उन्होंने पूरी शालीनता के साथ दिया।
4 of 5
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख खान भी धर्म और राजनीति पर अपने ‘मन की बात’ कहने से कभी नहीं कतराते, ये और बात है कि फिल्म ‘जीरो’ के बाद से उन्होंने इंटरव्यू ही करने बंद कर दिए हैं। फिल्म ‘पठान’ की रिलीज के दौरान वह फिल्म हिट हो जाने के बाद ही पत्रकारों से मिले और इस बार फिल्म ‘जवान’ की रिलीज के दौरान भी उनका यही करने का इरादा दिख रहा है। कुछ साल पहले उनको प्रेस कांफ्रेंस में ‘खान साब’ कहकर बुलाने की गुजारिश जरूर उनकी पीआर टीम किया करती थी लेकिन उनसे सवाल पूछने के लिए कभी किसी तरह की रोक उनकी टीम ने लगाई। विजय वर्मा का मामला इसलिए थोड़ा अलग है क्योंकि अभी वह अपने करियर में इस स्तर तक पहुंचे भी नहीं हैं।
5 of 5
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नेटफ्लिक्स पर प्रसारित फिल्मावली ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में विजय ने अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ काम किया है। इसकी रिलीज से पहले दोनों ने मिलकर सोशल मीडिया पर जो गुल खिलाए, उनके मुताबिक दोनों के बीच कुछ न कुछ पक रहा है, जैसा आभास लोगों को मिलता रहा। दोनों ने इन बातों को खुलकर हवा भी दी। लेकिन, ‘लस्ट स्टोरीज 2’ रिलीज होने के बाद उनकी और तमन्ना की जोड़ी को काफी आलोचनाएं सुनने को मिलीं। परदे पर दोनों के बीच सहजता न दिखने के बाद अब परदे के बाहर भी विजय वर्मा इस पर बात नहीं करना चाहते। इस सबके बीच अपने प्रशंसकों की भावनाओं के साथ उन्होंने जो किया, उसके बारे में टिप्पणी करना भी ठीक नहीं है।
Main Atal Hoon: पूरी हुई 'मैं अटल हूं' की शूटिंग, पोस्ट साझा कर पकंज त्रिपाठी बोले- यादगार रहेगा यह 'अटल' सफर