फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के एक और 'बाहुबली' के जंगली लुक का सामने आ गया टीजर, देखिए VIDEO

Sun, 04 Feb 2018 03:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Feb 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
Vidyut jammwal starrer junglee teaser video out actor is seen paying tribute to a huge elephant
junglee
बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल की अगामी फिल्म ‘जंगली’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। खास बात यह है कि इस फिल्म के टीजर वीडियो को खुद विद्युत ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में विद्युत एक विशालकाय हाथी की आराधना कर रहे हैं। 

 
Vidyut jammwal starrer junglee teaser video out actor is seen paying tribute to a huge elephant
junglee
फिल्म की खासियत यह है कि इस फिल्म के ज्यादातर हिस्सों को जंगलों में शूट किया गया है। फिल्म के मेकर्स ने टीजर वीडियो के साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। बता दें, फिल्म को इसी साल 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। 
 



 
Vidyut jammwal starrer junglee teaser video out actor is seen paying tribute to a huge elephant
junglee
इस टीजर वीडियो में  विद्युत एक विशालकाय हाथी के सामने दौड़ते नजर आ रहे थे। इससे पहले विद्युत फिल्म कमांडो-2 और बादशाहो में नजर आ चुके हैं।फिल्म जंगली में वह एक बार फिर से एक्शन हीरो का किरदार निभाते नजर आएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vidyut jammwal starrer junglee teaser video out actor is seen paying tribute to a huge elephant
junglee
फिल्म जंगली की शूटिंग थाइलैंड के जंगलों में की गई है। बता दें, विशाल हाथी सिर्फ थाइलैंड में ही पाए जाते हैं। इतना ही नहीं वहां इनकी पूजा करने का भी रिवाज है। इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल 5 दिसंबर को शुरू हुई थी। फिल्म एक इंसान और हाथी के बीच बने अनकहे रिश्ते को बयां करती है। 
 
 
विज्ञापन
Vidyut jammwal starrer junglee teaser video out actor is seen paying tribute to a huge elephant
junglee
फिल्म में विद्युत ऐसे शख्स का किरदार निभाते नजर आएंगे जो जंगली जानवरों से बहुत प्यार करता है और पशुओं की तस्करी करने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश करता है। फिल्म का निर्देशक चक रसेल कर रहे हैं जो कि ‘द मास्क’ और ‘द स्कॉर्पियन किंग’ जैसी फिल्मों का निर्देशन पहले ही कर चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed