‘कमांडो’ फेम अभिनेता विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal ) ने अपनी गर्लफ्रेंड फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी (Nandita Mahtani ) से खास अंदाज में सगाई करके सभी को चौंका दिया है।विद्युत जामवाल ने अपनी सगाई को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनके इस अंदाज को सोशल मीडिया पर ढेर सारा प्यार मिल रहा है।
Photo Viral: विद्युत जामवाल ने की नंदिता महतानी संग सगाई, कमांडो स्टाइल में पहनाई अंगूठी
विद्युत ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए बताया कि उनकी सगाई एक सितंबर को हो चुकी है। उन्होंने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक में दोनों रैपलिंग करते हुए कैमरे की ओर देख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों ताजमहल के सामने खड़े हैं।
विद्युत ने कैप्शन में लिखा कि 'क्या ये कमांडो की तरह था।' कैप्शन के साथ ही उन्होंने अंगूठी का इमोजी भी लगाया हुआ है। नंदिता ने भी इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि- ज्यादा देर तक ऐसे लटके नहीं रह सकती थी इसलिए हां कर दी।
विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘खुदा हाफिज 2’ में व्यस्त है। इससे पहले वह ‘खुदा हाफिज’ में नजर आए थे, जो पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।
कौन हैं नंदिता?
नंदिता महतानी सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर हैं। वह विराट कोहली की स्टाइलिस्ट भी रह चुकी हैं। नंदिता की पहली शादी करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर से हुई थी।लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई।